
आपदा से निपटने को इस तरह तैयार रहें उद्यमी
लखनऊ. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीसीआई) ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री इकनोमिक एडवाइजरी कॉउंसिल (पीएमईएसी), पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड, नेचुरल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी ( एनडीएमए) और सीआईडीएम के साथ लखनऊ में “औद्योगिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारी” पर तीन दिवसीय सम्मेलन का लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है ।
सम्मेलन में कई विभागों के अफसर रहे मौजूद
सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार को तकनीकि सत्र आयोजित किया गया, जो रासायनिक, पेट्रो-रसायन, प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उद्योगों में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ ही उसकी रोकथाम, तैयारी और शमन जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित था । इस सम्मेलन में सरकार के प्रमुख हितधारकों के साथ तेल और गैस, पेट्रेलियम आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक उद्योग प्रतिनिधि शामिल रहे । देश भर से सम्बन्धित सरकारी विभागों, एजेंसियों और औद्योगिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विशेषज्ञों, नियामकों और प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया ।
कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिनिधियों ने रसायनों के परिवहन के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय, पेट्रोलियम उद्योग में होने वाली दुर्घनटाओं से बचाव, चमडे के उद्योग में खतरनाक उत्पादों से रोकथाम के उपाय और अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में चर्चा हुई । दूसरे अधिवेशन में केमिकल इंडस्टीं डिजास्टर मैनेजमेंट में कमी और उनकी प्रतिक्रियायों के बारे में चर्चा की गई । नेशनल आयल स्पिल डिजास्टर कंटिंजेंसी प्लान, आपदा में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका, गेल इंडिया लिमिटेड, ऑफसाइट और ऑनसाइट आपातकालीन योजना में आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई ।
Published on:
20 Jun 2018 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
