9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रोडवेज की हुई बम्पर कमाई

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दो दिनों में यूपी रोडवेज ने बम्पर कमाई की।

2 min read
Google source verification
284 Roadways UPSRTC employees transfer

284 Roadways UPSRTC employees transfer

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दो दिनों में यूपी रोडवेज ने बम्पर कमाई की। पुलिस भर्ती परीक्षा 18 और 19 जून को आयोजित की गई थी। इन दोनों दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बनाये गए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इन दोनों ही दिनों में उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने आम दिनों की तुलना में 3 से 5 करोड़ रूपये की अतिरिक्त आमदनी की और नया रिकार्ड कायम किया ।

यह भी पढें - जुलाई से टीकाकरण में शामिल होगा रोटा वायरस वैक्सीन, डायरिया से हर साल बड़ी संख्या में जाती है बच्चों की जान

रोडवेज ने की थी विशेष व्यवस्था

दरअसल भर्ती परीक्षा के दौरान सबसे बड़ी चुनौती अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन के साधनों की होती है । कई बार साधनों की कमी और उनमें भीड़भाड़ के कारण अराजकता की स्थिति भी पैदा हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए सरकार ने सभी तरह की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। रोडवेज ने परीक्षा से पहले तैयारियों कर ली थी और विभिन्न रूटों पर संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की थी।

यह भी पढें - मिशन 2019 के लिए सपा-बसपा के बागियों का सहारा लेगी भाजपा

बम्पर आमदनी से बनाया रिकार्ड

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने दिनांक 18.06.2018 को 19 करोड़ रूपये और दिनांक 19.06.2018 को 21 करोड़ की रिकार्ड आय अर्जित की। उत्तर प्रदेश रोडवेज का यह अब तक का किसी एक दिन में अर्जित राजस्व का सबसे बड़ा रिकार्ड है। रोडवेज के जन संपर्क अधिकारी अनवर अंजार ने बताया कि आमतौर पर यूपी रोडवेज की आमदनी प्रतिदिन 13 से 16 करोड़ तक रहती है। परीक्षा के इन दोनों दिनों में परिवहन विभाग ने राजस्व का नया रिकार्ड बनाने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढें - रेलवे ने रद्द कर दी कई ट्रेनें, कई समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत