2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोनी कपूर योगी से मिले, बनाएंगे पिक्चर

प्रदेश में शूटिंग करने वाले फिल्म निर्माताओं को हर सम्भव सहयोग , बुन्देलखण्ड तथा सोनभद्र के विभिन्न स्थानों पर फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Nov 24, 2017

Film maker Boney kapoor assured CM Yogi to make film in UP

Film maker Boney kapoor assured CM Yogi to make film in UP

प्रदेश सरकार राज्य में फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अच्छा कार्य कर रही है: श्री बोनी कपूर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां शास्त्री भवन में फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर ने भेंट की। भेंट के दौरान श्री कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अच्छा कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की असीम सम्भावनाएं हैं। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार फिल्म नीति के माध्यम से फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। राज्य में फिल्मों की शूटिंग होने से स्थानीय लोगों को रोजगार व प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। प्रदेश में शूटिंग करने वाले फिल्म निर्माताओं को हर सम्भव सहयोग , बुन्देलखण्ड तथा सोनभद्र के विभिन्न स्थानों पर फिल्मों की शूटिंग की जा सकती

योगी जी ने कहा कि प्रदेश में शूटिंग करने वाले फिल्म निर्माताओं को राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग व सुविधा प्रदान की जाएगी। राज्य में अनेक आकर्षक स्थल हैं। बुन्देलखण्ड क्षेत्र तथा जनपद सोनभद्र के विभिन्न स्थानों पर फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। उन्हांेने श्री बोनी कपूर को अगले वर्ष फरवरी माह में आयोजित होने वाली ‘इन्वेस्टर्स समिट’ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया।

भेंट के दौरान फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर ने कहा कि उनका जन्म मेरठ में हुआ, इसलिए उन्हें उत्तर प्रदेश से विशेष लगाव है। यही कारण है कि वे अपनी फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा प्रदेश से जोड़ने का प्रयास करते हैं। राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को प्रदान की जा रही सहूलियतों के दृष्टिगत वे अपनी अगली एक फिल्म की शूटिंग प्रदेश में करेंगे। इसके साथ ही, अन्य फिल्म निर्माताओं को भी राज्य में शूटिंग करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे।

Story Loader