15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होमगार्ड मामले में डीएम पर मुक़दमा दर्ज करने की मांग  

डीएम अभय सिंह ने चन्दन काटे जाने के मामले में अपने आवास पर लगे होमगार्ड के जवानों को खुद से मारा लेकिन अब तक इस मामले में न तो उन जवानों का मेडिकल कराया 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Ankur

Dec 26, 2016

homegauard

homegauard


लखनउ. आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने डीएम बहराइच अभय कुमार सिंह द्वारा होमगार्ड के जवानों को मारे जाने के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग की है.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि खबरों में यह बात लगातार आ रही है कि डीएम अभय सिंह ने चन्दन काटे जाने के मामले में अपने आवास पर लगे होमगार्ड के जवानों को खुद से मारा लेकिन अब तक इस मामले में न तो उन जवानों का मेडिकल कराया गया है और न ही एफआईआर दर्ज किया गया है, जो सर्वथा अनुचित है.

अतः उन्होंने तत्काल इन जवानों का मेडिकल कराये जाने और उनके मारपीट का मुक़दमा दर्ज करने और इस कदाचार हेतु डीएम के खिलाफ अखिल भारतीय सेवाएँ आचरण नियमावली के उल्लंघन पर विभागीय कार्यवाही करने की मांग की है.