लखनऊ

Breaking: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी भीषण आग, 4 यात्रियों की मौत

Up news: तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के नजदीक एक ट्रेन के टूरिस्ट कोच में भीषण आग लग गई। मदुरै रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारियों के अनुसार, ट्रेन लखनऊ से तमिलनाडु के रामेश्वरम जा रही थी।

2 min read
Aug 26, 2023
लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी भीषण आग

Breaking : तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के नजदीक एक ट्रेन के टूरिस्ट कोच में भीषण आग लग गई। मदुरै रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारियों के अनुसार, ट्रेन लखनऊ से तमिलनाडु के रामेश्वरम जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना में 4 यात्रियों की मौत की सुचना है। और अन्य कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। मिली जानकारियों के अनुसार, ट्रेन में लखनऊ से कुल 63 यात्री सफर कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटना की जानकारी सुबह करीब 5.15 बजे मिली, जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। भारतीय रेलवे के मुताबिक, कुछ यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर कोच में सवार हो गए थे।

ट्रेन कोच में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास बचाव के लिए चिल्ला भी रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। दक्षिणी रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए मुआवजे के रूप में देने का एलान किया है।

इस खबर में अभी इतनी ही जानकारी आई है। हम नई जानकारियों के आते ही इस खबर को अपडेट करते जाएंगे। पत्रिका उत्तर प्रदेश, यूपी के सभी 75 जिलों की विश्वनीय खबरें आप तक पहुंचाता है। हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स सभी जिलों में ग्राउंड रियलिटी के साथ आप तक खबरें, तस्वीरें और वीडियो स्टोरीज पहुंचाते हैं।

पत्रिका उत्तर प्रदेश की खबरों, वीडियो और वेब स्टोरीज को आप गूगल के साथ यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम के जरिए भी देख सकते हैं। पत्रिका यूपी परिवार फिलहाल 5M+ यानी 50 लाख लोगों से बड़ा हो गया है। इसमें लोग न सिर्फ खबरें पढ़ते हैं ब‌‌ल्कि वो अपनी बातें हम तक पहुंचाते हैं।

अगर किसी खबर पर आपका कोई सुझाव है, कोई सलाह है या किसी विषय पर कोई उत्सुकता है, या आप पत्रिका उत्तर प्रदेश से अपनी कोई बात शेयर करना चाहते हैं तो पत्रिका यूपी डिजिटल हेड जनार्दन पांडेय की ऑफिशियल ई-मेल आईडी janardan.pandey@in.patrika.com पर भेज सकते हैं।

Published on:
26 Aug 2023 10:06 am
Also Read
View All

अगली खबर