फिल्म में गायन से लेकर अभिनय तक में स्थानीय कलाकारों की बड़ी संख्या में भागीदारी है। इसके अलावा बॉलीवुड के कई चर्चित नाम भी फिल्म से जुड़े हैं। फिल्म के निर्माता राजन पांडेय हैं जबकि निर्देशन शैलेश श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म में दिवाकर द्विवेदी, अभय प्रताप सिंह, आरिफ शहडोली, प्रवीण हिंगोनिया, जागृति सिंह, मेघा श्रीवास्तव, स्वाति अग्रवाल सहित कई अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में संगीत निर्देशन अशोक शिवपुरी ने किया है। इस फिल्म में जाने माने पार्श्व गायक उदित नारायण ने एक अवधी गाना गाया है।