16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

Terrorist Attack: कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। पांच जवानों की शहादत से पूरे राज्य में शोक की लहर छाई हुई है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जवानों की शहादत पर शोक जताया है।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Jul 09, 2024

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड क्षेत्र में जेंडा नाले के समीप सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस बड़े आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हुए हैं। साथ ही कुछ जवान घायल भी हुए हैं। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच एक माह में सेना पर ये सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस शहादत से पूरे राज्य में शोक की लहर छाई हुई है। मृतक जवानों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

उत्तराखंड के इन जवानों ने आतंकी हमले में दिया बलिदान

इस आतंकी हमले में उत्तराखंड के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी ने सर्वोच्च बलिदान दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों के शहीद होने की सूचना से पूरे राज्य में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है, क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबाकुरों ने उत्तराखंड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हाथरस कांड में बड़ी कार्रवाई, SDM, तहसीलदार समेत 6 अफसर सस्पेंड

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग