लखनऊ

Flood in Uttar Pradesh: जब जीवनदायिनी ही बन जाए काल, यूपी में बाढ़ मचा रही है हाहाकार, ये जिले हैं चपेट में…

Flood in Uttar Pradesh: यूपी की कई नदियां अभी भी उफान पर हैं। जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कई गाँवों का संपर्क टूट गया है वहीँ लोगों की रोज़मर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। ये इलाके हैं प्रभावित।

2 min read
Jul 23, 2023

यूपी की कई नदियां अभी भी उफान पर हैं। जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कई गाँवों का संपर्क टूट गया है वहीँ रोज़मर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर हर घंटे 2 सैंटीमीटर बढ़ रहा है। 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर बह रही हैं। 120 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यूपी में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। इससे बाढ़ की समस्या और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। यूपी में 26 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा।
कानपुर की ओर लगातार आ रहा बाँध का पानी
कानपुर में शनिवार को 2.81 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दूसरी ओर नरौरा से 1.80 लाख क्यूसेक पानी आ रहा है। शुक्लागंज के निचले गांव अगले 48 घंटे के भीतर बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। कटरी के गांव चैनपुरवा से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर गंगा रह गईं हैं।

मथुरा में घट रहा यमुना का जलस्तर
मथुरा में यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट हो रही है। लेकिन अभी भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3 CM ऊपर है। यहां खतरे का निशान 166 मीटर है। यमुना का जलस्तर 166.03 मीटर बना हुआ है। अधिकांश इलाकों से पानी उतर गया है। लेकिन निचले इलाकों में अभी भी मकानों में पानी भरा हुआ है।

अयोध्या में सरयू का जलस्तर भी घट रहा
अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी बिंदु के पास पहुंच गया है। रविवार सुबह जल स्तर 91.80 दर्ज किया गया है। सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। 29 जुलाई से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

काशी में 84 घाटों से टूटा संपर्क
वाराणसी में गंगा का जलस्तर 2 CM प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा समय में गंगा का जलस्तर 65.03 मीटर दर्ज किया गया हैं। यहां गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर, खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से 84 घाटों का संपर्क टूट गया है।
फाफामऊ में 24 घंटे में 11CM बढ़ा जलस्तर
प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हो गए है। फाफामऊ में बीते 24 घंटे में 11CM की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, छतनाग में 77.50 CM जलस्तर घटा है। यमुना का पानी नैनी में 4CM की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
हिंडन नदी में बाढ़ से 12 गांवों में खतरा
नोएडा में हिंडन नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इसके किनारे और डूब क्षेत्र में बसे करीब 12 गांव प्रभावित हो सकते हैं। पानी का फ्लो ज्यादा होने की वजह से हिंडन से सटे छिजारसी, चोटपुर इलाके में पानी भर गया है।

Published on:
23 Jul 2023 03:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर