
लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई
Food Safety Department raid: उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित इन प्रतिष्ठानों से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जुलाई 2023 में सैंपल लिए थे। जो जांच के दौरान फेल हो गए। इसके साथ ही पूरे जिले में प्रशासन ने 85 वाद दर्ज कराए थे। मंगलवार को डीएम के आदेश पर इन सभी वादों का निस्तारण किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जारी आंकडों पर गौर करें तो राजधानी के 26 नामचीन प्रतिष्ठानों में लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। विभाग ने शिकायत मिलने पर यहां से जांच के लिए खाद्य सामग्री के नमूने लिए थे। जिनकी रिपोर्ट देखकर डीएम भी सन्न रह गए। इसके बाद डीएम ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था।
प्रशासनिक कार्रवाई से मचा हड़कंप
इसी क्रम में मंगलवार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इन 26 प्रतिष्ठानों पर 80 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें सबसे ज्यादा जुर्माना विक्टोरिया स्ट्रीट चौक स्थित वी मार्ट पर लगाया गया है। वी मार्ट पर कच्ची घानी प्योर मस्टर्ड आयल मिलावटी मिला। प्रशासन ने इस प्रतिष्ठान पर 2 लाख 80 हजार का जुर्माना ठोंका है। इसके अलावा बिजनौर रोड स्थित औरंगाबाद में ओम श्री शुभ लाभ एग्रीटेक रिटेलर्स के यहां भी कच्ची घानी मस्टर्ड आयल मिलावटी मिला। यहां 2 लाख 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ 24 अन्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया है।
Published on:
12 Sept 2023 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
