लखनऊ

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायक सपा में शामिल, अखिलेश बोले-बहुमत से बनाएंगे सरकार

विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए आज समाजवादी पार्टी में विधिवत शामिल हो गए। हालांकि सपा में शामिल होने की घोषणा मंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद ही कर दी थी। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी शामिल रहे। सपा मुख्यालय नारों से गूंजता रहा।

2 min read
Jan 14, 2022
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायक सपा में शामिल, अखिलेश बोले-बहुमत से बनाएंगे सरकार

भाजपा की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ. धर्म सिंह सैनी और उनके समर्थक कई विधायक शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा में शामिल कराया। कई अन्य पूर्व विधायक और नेता भी शामिल हुए। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी इन सभी मंत्रियों-विधायकों को टिकट देने सहित बेहतर समायोजन करेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंच पर अपने साथ बैठाया
स्वामी प्रसाद मौर्य गोमती नगर स्थित अपने आवास समर्थकों के साथ सपा मुख्यालय पहुंचे। यहां सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके लिए बनाए गए विशेष मंच पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य और समर्थक विधायक भी बैठे थे।
अखिलेश ने कहा-बहुमत से सपा सरकार बनाएगी
स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी में शामिल कराने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा भारी बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
मौर्य बोले-यूपी को भाजपा मुक्त बनाएंगे
सपा में शामिल होते ही स्वामी प्रसाद मौर्य ( swami prasad maurya ) ने भाजपा को हराने की हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि Uttar Pradesh Assembly Election 2022 में उनका संकल्प यूपी को भाजपा मुक्त बनाना है। उन्होंने भाजपा को दलित-पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को गुमराह किया है।
ये विधायक सपा में हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले योगी सरकार के मंत्री -स्वामी प्रसाद मौर्य ( swami prasad maurya) और डॉ.धर्म सिंह सैनी हैं जबकि विधायकों में रोशन लाल वर्मा, ब्रजेश प्रजापति, मुकेश वर्मा, विनय शाक्य, भगवती प्रसाद सागर आदि शामिल हैं। इन सभी ने सपा का दामन थामा।
दारा सिंह का शामिल होना टला
योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान आज सपा में शामिल नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार वे अगले सप्ताह समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। इसी दिन कुछ और विधायक भी सपा का दामन थाम सकते हैं। पहले मौर्य के साथ ही चौहान के सपा ज्वाइन करने की बात कही जा रही थी।

अब तक 14 विधायक छोड़ चुके भाजपा
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले भाजपा पर दलित-पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (swami prasad maurya) , उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान, आयुष मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी ने त्यागपत्र दिया था। इनके साथ ही 11 विधायक ने भी भाजपा छोड़ दी थी। इस प्रकार अब तक कुल 14 विधायक भाजपा का साथ छोड़ चुके हैं। विधायकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विधायक अवतार सिंह भड़ाना लोकदल का दामन थाम चुके हैं।

भाजपा छोडऩे वाले विधायकों की सूची
1.स्वामी प्रसाद मौर्य
2.दारा सिंह चौहान
3.डॉ धर्म सिंह सैनी
4.रोशनलाल वर्मा
5.भगवती प्रसाद सागर
6.विनय शाक्य
7.बृजेश प्रजापति
8.मुकेश वर्मा
9.राकेश राठौर
10.जय चौबे
11.माधुरी वर्मा
12.आर के शर्मा
13. बाला प्रसाद अवस्थी
14.अवतार सिंह भड़ाना

Published on:
14 Jan 2022 02:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर