सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, एनडी तिवारी, मायावती, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और राजनाथ सिंह के बंगले खाली कराए गए थे। इनमें मायावती के बंगले (13 ए, माल एवेन्यू) में मान्यवर कांशीराम विश्राम स्थल बना हुआ है। यहां कई दलित महापुरुषों की मूर्तियां भी लगी हैं। इस वजह से सरकार अभी इस पर कोई फैसला नहीं ले रही है। वहीं, अखिलेश यादव के बंगले (4, कालीदास मार्ग) में हुई तोड़फोड़ की जांच चल रही है। इस वजह से इन दो बंगलों का आवंटन करने से मना कर दिया गया है। बाकी चार में तीन बंगले कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) को, एक बंगला अध्यक्ष राजस्व परिषद को और एक बंगला प्रमुख सचिव गृह को आवंटित किए जा सकते हैं।