3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जज को फंसाने वाला दिल्ली का पूर्व अफसर कोर्ट में नहीं हुआ पेश, कारनामे कर देंगे हैरान

AV Premnath News:एक जज को झूठे मामले में फंसाने वाला दिल्ली का पूर्व अफसर कोर्ट में पेश नहीं हुआ है। आरोपी ने पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट में पेशी से छूट मांगी है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को अंतिम मौका देते हुए अगली तारीख तय कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 17 Oct 2024, 10:18 AM IST

Former Delhi officer AV Premnath, who implicated the judge in a false case, did not appear in the court

जज की झूठी शिकायत करने वाला दिल्ली का पूर्व अफसर कोर्ट में पेश नहीं हुआ

AV Premnath News:दिल्ली के पूर्व संयुक्त सचिव (दानिक्स अधिकारी) एवी प्रेमनाथ पर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मामला चल रहा है। एवी प्रेमनाथ ने 2021 में जमीन खरीद फर्जीवाड़ा किया था। ये मामला अल्मोड़ा के सीजेएम अभिषेक श्रीवास्तव की कोर्ट में चल रहा था।  न्याय पालिका पर दबाव डालने के मकसद से एवी प्रेमनाथ ने जज अभिषेक श्रीवास्तव के खिलाफ हाईकोर्ट में झूठी शिकायत करवा दी थी। प्रेमनाथ की शिकायत पर हाईकोर्ट ने सीएजेएम अभिषेक श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया था। दरअसल, एवी प्रेमनाथ जज पर दबाव डालना चाहता था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट स्तर से हुई जांच में मामले का खुलासा हो गया था। स्पष्ट हो गया था  कि एवी प्रेमनाथ ने सीएजेएम अभिषेक श्रीवास्तव की झूठी शिकायत करवाई थी। अभियोजन अधिकारी बीपी टम्टा ने बताया कि एवी प्रेमनाथ, उनकी पत्नी आशा यादव और कुसुम चौधरी पर न्यायिक अधिकारी के खिलाफ झूठा मामला बनाने का आरोप था। विजिलेंस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। मंगलवार को मामले की सुनवाई में आरोपी नहीं पहुंचे। एवी प्रेमनाथ ने पत्नी की बीमारी का हवाला दिया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम की अदालत ने सुनवाई के लिए अंतिम मौका देते हुए 28 अक्तूबर की तारीख तय की है।

कई आला अफसरों पर लगा चुका है आरोप

दिल्ली का पूर्व अफसर एवी प्रेमनाथ उत्तराखंड में आईपीएस अमित श्रीवास्तव पर भी झूठे आरोप लगा चुका है।साथ ही वह आईएएस राजशेखर पर भी झूठे आरोप लगा चुका है। इनके अलावा कई पत्रकारों की भी झूठी शिकायत कर चुका है। कई ग्रामीणों के खिलाफ भी वह मुकदमा दर्ज करा चुका है। उसके  कारनामों की फेहरिस्त काफी लंबी है। उसने न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अफसरों पर हमेशा दबाव बनाने का काम किया था। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय एवी प्रेमनाथ को पिछल साल जबरन रिटायर कर चुका है।

ये भी पढ़ें:- वीरान पड़े गांव में रात भर फंसे रहे CEC, मदद को 25 किमी पैदल चले ग्रामीण

पॉक्सो एक्ट में भी जेल जा चुका प्रेमनाथ

एवी प्रेमनाथ उत्तराखंड में काफी विवादित रहा है। उसके प्लीजेंट वैली फाउंडेशन ने कई साल पहले अल्मोड़ा में करोड़ों की जमीन भी जनहित के नाम पर सरकार से हासिल की थी। बाद में उस जमीन पर आलीशान बंगले खड़े कर दिए गए थे। उसके साथ की ही एक महिला ने एवी प्रेमनाथ पर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था। करीब दो साल पहले एवी प्रेमनाथ की गिरफ्तारी भी अल्मोड़ा में हुई थी। वह कई दिनों तक जेल में भी बंद रहा था।