
File Photo Vishnu Mishra
यूपी एसटीएफ़ को ये बड़ी कामयाबी महाराष्ट्र राज्य के पुणे से मिली है। भदोही जिले के रहने वाले विष्णु मिश्रा पर 2020 में जिले में ही गैंगरेप मामले में नामजद किया गया था। विष्णु मिश्रा पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। यूपी पुलिस की ओर से विष्णु के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। जिससे वो विदेश भाग न सके। विष्णु मिश्रा दो साल से फरार चल रहा था।
Vishnu Arrested by UP STF
पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु को पुणे से गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। एसटीएफ़ ने मीडिया में एक बयान जारी करते हुए कहा कि, विष्णु के खिलाफ एक रिश्तेदार की फर्म को हथियाने और भदोही में गैंगरेप के मामले दर्ज हैं।
उन्हीं के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी की फर्म और बिल्डिंग हथियाने के लिए अगस्त 2020 मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें बतौर अभियुक्त विष्णु मिश्रा, उनके पिता विजय मिश्रा और उनकी मां रामलली मिश्रा का नाम भी एफ़आईआर में शामिल था। विष्णु मिश्रा की माँ रामलली मिश्रा एक पूर्व एमएलसी भी हैं।
Varanasi Singer FIR on Vishnu Mishra and Vijay Mishra
साल 2020 में वाराणसी की एक गायिका ने विष्णु मिश्रा और उनके पिता, पोते के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई थी। जिसमें 14 अगस्त 2020 को मध्य प्रदेश से विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया था. अभी वो आगरा जेल में बंद है, जबकि उसकी पत्नी रामलली मिश्रा जमानत पर बाहर हैं। विजय मिश्रा तीन बार ज्ञानपुर विधानसभा से चुनाव जीत चुके हैं। सपा ने उन्हें टिकट देकर माननीय बनाया था।
Published on:
25 Jul 2022 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
