
लखनऊ. किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के उच्चीकृत कम्यूनिटी मेडिसिन एण्ड पब्लिक हेल्थ विभाग के 60वें स्थापना दिवस का वार्षिकोत्सव बुधवार को चिकित्सा विश्वविद्यालय के कम्यूनिटी मेडिसिन एण्ड पब्लिक हेल्थ विभाग में मनाया गया। इस विभाग की स्थापना के लिए दिनांक 26.12.1957 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शासनादेश पारित किया गया जो 15 मार्च 1958 में क्रियान्वित हुआ। इसके उत्कृष्ट कार्या से प्रभावित होकर सन 1972 में इसे उच्चीकृत किया गया।
इस विभाग में होने वाली उच्च शिक्षा का विस्तार आज न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा है। इस विभाग में एमबीबीएस, एमडी, डीपीएच, पीजीडीएमसीएच ( इग्नू) तथा सीएचसीडब्ल्यूएम (इग्नू) के छात्रों को शिक्षण एवं प्रशिक्षण दिया जाता है। पूरे भारतवर्ष में यह एक मात्र विभाग है जिसके अन्तर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दो प्रयोगात्मक शिक्षण-स्वास्थ्य उपकेन्द्र तथा अर्बन स्वास्थ्य केन्द्र आता है। इस विभाग के विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जाता रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस विभाग को डब्लूएचओ फेलो का प्रशिक्षण दिया गया है। यह विभाग तकनीकी सलाहकार UNICEF, SAVE THE CHILDREN, STATE HEALTH INSTITIUTE, NATIONAL HEALTH MISSION, SIFPSA एवं COMMUNITY EXPERIMENTAL LAB के रूप में भी काम करता है। पिछले साल WHO-Geneva द्वारा इस विभाग के 11 रेजीडेन्टों को Verbal Autopsy से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं बल्कि इनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गयी। यह विभाग राष्ट्रीय कार्यक्रम को संचालित करता है तथा समय-समय पर तकनीकी योगदान भी प्रदान करता है।
स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा महामारी आदि के रोक-थाम के लिए समय-समय पर चलाये जा रहे कार्यक्रमों में यह विभाग सहयोग प्रदान करता है। विभाग में वर्तमान समय के समस्त प्रोजेक्ट राष्ट्रीय कार्यक्रम से सम्बन्धित है, जिन्हें यूनीसेफ एवं अंतर्राष्ट्रीय एजेन्सी द्वारा वित्त पोषित किया गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुये यूनीसेफ द्वारा इस विभाग में ऑनलाइन डाटा सेन्टर स्थापित किया गया है। ऑन लाइन डाटा सेन्टर से ग्रामीण क्षेत्रों में किये गये कार्यो को सीधे टैबलेट द्वारा तत्काल उपलब्ध कराया जाता है जिससे उचित समय पर उसका विश्लेषण कर उस पर अग्रिम कार्यवाही की जाती है।
यहॉं के विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक एवं क्षेत्रीय भ्रमण के माध्यम से सम्बन्धित विषय की शिक्षा दी जाती है। इसके द्वारा विशेष क्लीनिक जैसे स्त्री रोग, दन्त चिकित्सा, गुप्त रोग, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे एवं टीकाकरण क्लीनिक व मोबाइल स्वास्थ्य क्लीनिक चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध करायी जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सेना की नर्सो के प्रशिक्षण का संचालन भी इस विभाग द्वारा किया जाता है। इस विभाग को आगे बढ़ाने में प्रोफेसर बीजी प्रसाद व प्रोफेसर बीसी श्रीवास्तव का विशिष्ट योगदान माना जाता है।
स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलपति प्रोफेसर एमएलबी भट्ट, नीति आयोग के सलाहकार डॉ वीके श्रीवास्तव तथा हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के हेड प्रोफेसर यूबी मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Published on:
28 Mar 2018 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
