2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवीपाटन मंडल की इन चारों जिलों के बारे में जानिए पूरी जानकारी, कौन जीता कौन हारा

यह मण्डल चार जिलों से मिल कर बना है, गोंडा, बहराइच, कैसरगंज, श्रावस्ती

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

May 23, 2019

news

देवीपाटन मंडल की इन चारों जिलों के बारे में जानिए पूरी जानकारी, कौन जीता कौन हारा

लखनऊ. इस मण्डल का नाम तुलसीपुर में स्थित मां पाटेश्वरी देवी के नाम पर "देवीपाटन" रखा गया। देवीपाटन मण्डल प्रदेश के पूर्वी सम्भाग में स्थित है, यह मण्डल चार जिलों से मिल कर बना है, गोंडा, बहराइच, कैसरगंज, श्रावस्ती।

गोंडा

लोकसभा २०१९ के डेटा के मुताबिक गोंडा में 1754478 मतदाता हैं, जिनमें से 954654 पुरुष और महिलाएं मतदाता हैं। मतदाता अन्य अथवा थर्ड जेंडर हैं। 2014 चुनाव में इस सीट पर SP को हराकर के प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह विजयी रहे। कुल मतों 8,73,732 में से 3,59,643 मत हासिल कर भाजपा ने जीत दर्ज की। अभी तक कि मतगणना में गोंडा में भाजपा के कृति वरदान सिंह 503474, गठबंधन से विनोद कुमार 337655 व कांग्रेस से कृष्णा पटेल 25476 वोट पाए हैं।

श्रावस्ती

2009 में पहली बार यहां पर श्रावस्ती लोकसभा सीट के नाम पर चुनाव लड़ा गया। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस डॉक्टर विनय कुमार पांडे ने जीत हासिल की थी। उन्होंने चुनाव में बसपा के रिजवान जहीर को 4,20,29 मतों के अंतर से हराया था। बीजेपी को महज 7.92 फीसदी वोट हासिल हुए और वह चौथे स्थान पर रही थी। हालांकि 5 साल बाद हुए दूसरे लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया और चौथे से पहले स्थान पर आते हुए सीट अपने नाम कर लिया। अभी तक कि मतगणना में भाजपा से दद्दन मिश्रा 423735 वोट, गठबंधन से राम शिरोमणि वर्मा 431120, कांग्रेस से धीरेंद्र प्रताप सिंह को 56586 इतने वोट मिले हैं।

बहराइच

इस सीट पर मुसलमान करीब 32 प्रतिशत हैं। ब्राह्मण, यादव, वैश्य, कुर्मी और क्षत्रिय भी निर्णायक हैं। इनके अलावा यादव, ब्राह्मण, कुर्मी और क्षत्रिय मतदाताओं की भी संख्या पर्याप्त है। अब तक की मतगणना में भाजपा से अक्षयवर लाल को 525982, गठबंधन से शब्बीर वाल्मीकि को 397230, कांग्रेस से सावित्री बाई फुले को 34454 वोट मिले हैं।

कैसरगंज

उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के बृजभूषण सिंह को बड़ी जीत मिली है। बृजभूषण सिंह को तकरीबन 60 फीसदी वोट मिले। उन्होंने बीएसपी के चंद्रदेव राम यादव को हराया। बृजभूषण को 5.7 लाख से ज्यादा वोट हासिल हुए। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर सपा उम्मीदवार को हराकर बीजेपी के प्रत्याशी ब्रृज भूषण शरण सिंह बाजी मारने में कामयाब रहे थे।