बप्पा की मूर्ति को घर में उच्च आसन पर चौकी आदि में लाल पीला वस्त्र बिछाकर उसके ऊपर विराजमान करें। सर्वप्रथम गंगाजल से मार्जन करें, फिर वस्त्र पहनाएं और फूल माला आदि से सुशोभित करें। जनेऊ धारण कराएं और ऊॅ गं गणपतये नम: मन्त्र का उच्चारण कर मूर्ति के कान में गणेश जी को आने को कहे। फिर गंगा जल का छिंटा देकर चावल, फूल, फल, दूबड़ा घास चढ़ाए और मूर्ति के सामने दीप प्रज्ज्वलित करें। इसके बाद लड्डू का भोग लगाएं। इसके बाद फल और पान भी अर्पित करें और आरती करें। इस विधि से 11 दिन तक सुबह-शाम गणपति बप्पा की आरती करें।