3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 यूपी के दरिंदे रेप किया, प्राइवेट पार्ट पर हमला किया फिर चार बार जलाया 

दिल दहलाने वाली दास्तां है विमला की कहानी 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Common Desk

•

Updated: 2 Jul 2017, 12:49 PM IST

Acid Attaick Victims

Acid Attaick Victims

लखनऊ.सीएम योगी ने राजधानी की गैंगरेप पीड़ित महिला को उसकी सुरक्षा का वादा किया था। उसकी सुरक्षा में गार्ड देने का निर्देश भी किया। मगर लापरवाही के चलते महिला फिर से ज़िन्दगी और मौत के बीच झूलने को मजबूर हो गई है। मार्च में शहर के एक कॉफी हाउस में काम करने वाली को चलती ट्रेन में तेज़ाब पिलाया गया। उस महिला का दर्द बांटने सीएम योगी हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उसके अच्छे इलाज और सुरक्षा का भरोसा दिया। मगर यह वादा शनिवार को टूट गया और दरिंदों ने उस पर फिर से तेज़ाब डाल जलाने की कोशिश की।

तेज़ाब से जली महिला को केजीएमयू में भर्ती करवाया गया। आपको बता दें इस महिला के साथ एसिड अटैक की यह घटना पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले उसके ऊपर तीन बार तेज़ाब से हमला किया गया है। एक बार गैंगरेप भी हुआ है।

Lucknow Acid Attaic Victims

दिल देहलताती है विमला की दर्दनाक कहानी

साल 2008 में महिला के साथ रेप हुआ। रेप के बाद आरोपियों ने धमकाया और खूब सताया। केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया। दबाव में सफल न होने पर 2011 में तेज़ाब से हमला का दिया। इस हमले में उसकी जान बची मगर शरीर जल गया। महिला ने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए और मशक्कत करनी शुरू कर दी। इस पर तो अपराधियों की गुंडागर्दी चरम पर थी। गुंडों ने उसकी ह्त्या करने की कोशिश की। इसमें नाकाम होने के बाद दबंगों ने 2012 में उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने जैसे घिनौने वारदात को अंजाम देने की कोशिश भी की। इस पर भी जब उनका दिल नहीं भरा तो 2013 में तेज़ाब से हमला किया फिर 2017 में तेज़ाब पिलाया। एक बार फिर उसको उसके हॉस्टल में घुसकर तेज़ाब डालने की वारदात को अंजाम दिया।

Acid Attaick Victims

दरिंदों ने इस तरह से महिला का किया शारीरिक शोषण

1. रेप 11/12/2008
2.एसिड अटैक 8/6/2011
3.ह्त्या की कोशिश 19/2/2011
4महिला के प्राइवेट पार्ट अपर हमला 24/4/2012
5. तेज़ाब से हमला 15/2/2013
6.तेज़ाब से हमला 23/3/2017.
7-तेज़ाब से हमला 1/7/ 2017