3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गायत्री प्रजापति की फिर होगी एंट्री, जानिए दस साल के भीतर कैसे तय किया ‘साइकल’ से ‘BMW’ का सफर

 उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की मंत्रीमंडल में वापसी होगी। यह बात शुक्रवार को सपा सुप्रीमों ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है था।

2 min read
Google source verification

image

Prashant Srivastava

Sep 16, 2016

gayatri prajapti

gayatri prajapti

लखनऊ.
उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की मंत्रीमंडल में वापसी होगी। यह बात शुक्रवार को सपा सुप्रीमों ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है था। उनके खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद सीएम ने खनन मंत्री पर कार्रवाई करने के लिए राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेजा इसके बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। कभी गरीबी रेखा के नीचे रहे गायत्री प्रसाद के पास आज अरबों की संपत्त‌ि और बीएमडब्लू सह‌ित कई लग्जरी गाड़‌ियां भी। इतना कुछ होने के बावजूद भी उन पर बीपीएल कोटे से सुव‌िधा लेने के आरोप भी लग चुके हैं।


जानकारी के मुताबिक साल 2002 में गायत्री प्रजापत‌ि ने विधायक का चुनाव लड़ने के लिए जो हलफनामा दिया था उसमें उनकी कुल संपत्त‌ि 91,436 बताई थी। गरीबी में द‌िन ब‌िताते हुए गायत्री प्रजापत‌ि ने प्रॉपर्टी डीलर का काम भी क‌िया। 2012 में सपा से अमेठी के ल‌िए ट‌िकट के बाद जीते प्रजापत‌ि आज अरबों के माल‌िक हैं। 2012 में जीत के बाद 28 जुलाई 2013 को प्रजापत‌ि को खनन मंत्री बना द‌िया गया। इसके बाद से म‌िट्टी को सोना बनाने का खेल जारी है।


साल 2012 में ‌विधानसभा चुनाव के दौरान लगाए गए हलफनामे में उनकी कुल संपत्त‌ि 1.81 करोड़ रुपये बताई गई थी बाद में लोकायुक्त से श‌िकायत की गई क‌ि उनकी संपत्त‌ि 942.57 करोड़ है।करोड़ों के आसामी गायत्री प्रजापत‌ि पर बीपीएल कोटे की सुविधाएं लेने का भी आरोप लग चुका है। गायत्री पर अपनी बेटी को गलत तरीके से कन्या विद्या धन दिलाने का आरोप लग चुका है। बता दें कि कन्या विद्या धन सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियों के ल‌िए होती है।


वहीं उनके बेटे अनुराग प्रजापत‌ि पर अमेठी में सरकारी जमीन कब्जाने और एक महिला के अपहरण का भी आरोप लगा था।गायत्री प्रजापत‌ि पर लखनऊ में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर प्लॉट बेचने का आरोप भी लग चुका है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader