5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली को मिले स्टेट गेस्ट का दर्जा: अखिलेश

अखिलेश ने फूलों का गुलदस्ता देकर गुलाम अली का स्वागत किया। साथ ही शाल पहनाकर सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

up online

Oct 10, 2015

akhilesh yadav

gulam ali

लखनऊ.
सीएम अखिलेश ने कहा कि पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली को स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया जाना चाहिए। उनका विरोध करना गलत है। कला को सीमाओं में नहीं बांधना चाहिए।
मशहूर पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली ने शनिवार को सीएम अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात दोपहर दो बजे सीएम अखिलेश के सरकारी आवास पर हुई। अखिलेश ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। साथ ही शाल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।


बताते चलें कि गजल गायक गुलाम अली इन दिनों देश में काफी चर्चा में हैं। बीते 9 अक्टूबर को गजल सिंगर जगजीत सिंह की चौथी पुण्यतिथि थी। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में गुलाम अली का कार्यक्रम होना था। इसका शिवसेना ने विरोध किया था।


शिवसेना के मुख्यपत्र सामना में लिखा गया था कि पाकिस्तान के किसी भी कलाकार को मुंबई में तब तक प्रोग्राम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, जब तक सीमापार से आतंकवाद नहीं रुकता है। शिवसेना की धमकी के बाद गुलाम अली का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया था। इसके बाद मशहूर सिंगर अभिजीत ने भी हुए गुलाम अली को बेशर्म और शादी का कव्वाल बता डाला था।

ये भी पढ़ें

image