Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव के 26 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। सपा के सुधाकर सिंह ने 35 हजार से निर्णायक बढ़त बना ली है। इस बीच अखिलेश यादव ने “सपा का जीता एक MLA पर हारे कई भावी मंत्री” कहकर भाजपा पर जबरदस्त प्रहार किया है।
Ghosi By Election 2023: घोसी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की 26 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। सपा के सुधाकर सिंह करीब 35 हजार वोटों से बीजेपी के दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह ने निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसा माना जा रहा था कि दारा सिंह चौहान और सुभाषपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को उपचुनाव के बाद योगी सरकार मंत्री बनाएगी। इस बीच सपा ने सुधाकर सिंह को जीत की बधाई दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घोसी की जनता को धन्यवाद दिया है। अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा "घोसी के विधानसभा उप चुनाव के साथ-साथ उप्र जिला पंचायत उपचुनावों में लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन, बहेड़ी में सपा उम्मीदवारों की बड़ी जीत पर सभी मतदाताओं, सभी विजयी प्रत्याशियों, सक्रिय नेतागणों-पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं-साहसी बूथ रक्षकों को बधाई, धन्यवाद और शुभकामनाएँ!!!"
उन्होंने ट्वीट किया कि ये घोसी की जनता की बड़ी सोच की जीत है। लखनऊ में उन्होंने एक कहा कि घोसी ने सिर्फ सपा के नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताया है और अब यहीं आने वाला कल का भी परिणाम होगा। ये दलीय संकीर्ण विचारधारा और जाति बंधन से ऊपर उठकर, उस प्रत्याशी की जीत है जिसके काम करने की आशा है और नाकाम प्रत्याशी की हार है। ये भाजपा की तोड़फोड़ और समाज को बांटने वाली नकारात्मक राजनीति की मुंहतोड़ हार है। इसके साथ ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक लड़का सिर पर समाजवादी टोपी और कमर में सपा का झंडा लगाकर डांस करता दिख रहा है।