4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या है ‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स’, जिसका स्मृति ईरानी ने उड़ाया मजाक, पूरी रिपोर्ट को बताया झूठ

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की वेबसाइट के मुताबिक, GHI एक ऐसा टूल है, जिसके जरिए ये मालूम चलता है कि आबादी का कितना बड़ा हिस्सा भूखा है और उसमें पोषण की क्या स्थिति है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Oct 24, 2023

smriti_irani.jpg

'ग्लोबल हंगर इंडेक्स' में भारत की स्थिति काफी खराब है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट के जरिए हुआ है जो 12 अक्टूबर को रिलीज हुई। 125 देशों की लिस्ट में भारत का 111वां नंबर है। ये पिछले साल की तुलना में 4 पायदान नीचे है। देश में सबसे अधिक 18.7 प्रतिशत बाल कुपोषण दर दर्ज की गई है। साल 2022 में भारत 121 देशों की लिस्ट में 107वें स्थान पर था। लेकिन भारत सरकार ने तो इस रिपोर्ट को ही गलत बता दिया।

सरकार ने इस रिपोर्ट को लेकर क्या कहा है, इससे पहले हम रिपोर्ट को समझ लेते हैं। Global Hunger Index की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कुपोषण यानी किअंडर नौरिश्मेंट की दर 16.6 फीसदी है और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 3.1 फीसदी है। रिपोर्ट में भारत के पड़ोसी देशों का हाल भारत से काफी बेहतर है। इसमें बांग्लादेश 81, नेपाल 69, श्रीलंका 60 और पाकिस्तान 102 नंबर पर है।

क्या है ग्लोबल हंगर इंडेक्स?
ग्लोबल हंगर इंडेक्स की वेबसाइट के मुताबिक, GHI एक ऐसा टूल है, जिसे वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भूख को मापने और ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। आसान भाषा में कहें, तो इसके जरिए ये मालूम चलता है कि आबादी का कितना बड़ा हिस्सा भूखा है और उसमें पोषण की क्या स्थिति है।

कैसे तैयार होता है ग्लोबल हंगर इंडेक्स?
हर देश के GHI स्कोर का कैलकुलेशन एक फॉर्मूले के आधार पर किया जाता है। ये चार चीजों पर बेस्ड होते हैं, जो साथ मिलकर भूख से जुड़ी अहम जानकारी सामने रखते हैं। GHI स्कोर के कैलकुलेशन के लिए इन चार चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। वो हैं: Undernourishment, Child stunting, Child mortality और Child wasting। ग्लोबल हंगर इंडेक्स को तैयार करने का काम जर्मनी में मौजूद Welthungerhilfe नाम की एक सहायता एजेंसी और आयरलैंड के एनजीओ Concern Worldwide का है।

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A. गठबंधन में पड़ी फूट? BJP के मुरीद हुए अखिलेश यादव!

स्मृति ईरानी ने रिपोर्ट को लेकर क्या कहा?
अब रिपोर्ट सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने इसे गलत ठहरा दिया है। दरअसल, हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी नेफिक्की के एक कार्यक्रम में कहा कि 'ग्लोबल हंगर इंडेक्स' जैसे सूचकांक असल मायने में भारत को नहीं दिखाते हैं और लोगों का मानना है कि यह सब बकवास है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स को खारिज करते हुए स्मृति इरानी ने कहा कि वे 140 करोड़ के देश में 3 हजार लोगों को फोन करके पूछते हैं कि क्या आप भूखे हैं? "यह इंडेक्स कह रहा है कि पाकिस्तान, भारत से बेहतर काम कर रहा है. क्या आप कल्पना कर सकते हैं?"

Story Loader