25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आ रहे हैं अडाणी और अंबानी, क्या है पूरा शेड्यूल?

यूपी में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में कई हॉल बने हैं। इनके नाम ऋषि-मुनियों के नाम पर रखे गए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Priyanka Dagar

Feb 09, 2023

image_1.jpg

लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुक्रवार 10 फरवरी से शुरू होगा। इस समिट में अलग-अलग पंडाल हैं। सभी पंडाल मुख्य महर्षियों के नाम से हैं। समिट के मुख्य हॉल का नाम महर्षि वाल्मीकि रखा गया है। पहले हॉल का नाम महर्षि व्यास और दूसरे हॉल का नाम महर्षि दधीचि रखा गया है। जबक‌ि तीसरे हॉल का नाम महर्षि भारद्वाज और चौथे का नाम महर्षि वशिष्ठ रखा गया है।

सभी हॉल में यूपी ग्रोथ पर होगी चर्चा
महर्षि व्यास हॉल में 10 फरवरी को दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक पहला सेशन होगा। इसमें यह बताया जाएगा की कैसे उत्तर प्रदेश डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। महर्षि दधीचि हॉल में पावर हाउस आफ वाइट गुड्स मैन्युफैक्चरिंग के बारे में चर्चा होगी। वहीं, महर्षि भारद्वाज हॉल में पर्यटन के क्षेत्र में यूपी के बढ़ते कदम और महर्षि वशिष्ठ हॉल में रिन्यूवल एनर्जी पर चर्चा होगी।

स्टार्टअप, टेक्सटाइल, सिविल एविएशन जैसे कई विषयों पर होगी चर्चा
10 फरवरी को शाम 4:30 से छह बजे तक चारों हॉल में फूड प्रोसेसिंग, ओडीओपी, डिफेंस कॉरिडोर और शाम छह से रात आठ बजे तक NRI अवॉर्ड और सांस्कृतिक प्रोग्राम होंगे। 11 फरवरी को सुबह 10 से 11.15 बजे तक ई मोबिलिटी, वीकल्स और फ्यूचर मोबिलिटी पर चर्चा होगी। सुबह 11:45 बजे से दोपहर एक बजे तक चारों हॉल में बिजनेस के लिए खुले यूपी के गेट, हेल्थ केयर, हैंडलूम और टेक्सटाइल के क्षेत्र में यूपी के कदमों को लेकर आए गेस्ट को पूरी जानकारी दी जाएगी।

दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक फार्मा और बायो टेक्नोलॉजी, आइटी सिटी और डाटा सेंटर पर चर्चा होगी। शाम चार से पांच बजे के बीच सिविल एविएशन, डेयरी और स्टार्टअप पर एक्सपर्ट बात करेंगे।

आखिरी दिन 12 फरवरी को सुबह 10 से 11 बजे तक शुगर इंडस्ट्री, लाजिस्टिक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा होगी। दोपहर 12 से एक बजे के बीच स्पोटर्स सेक्टर, स्किल्ड डेवलपमेंट, न्यू उत्तर प्रदेश पर चर्चा होगी। वहीं, दोपहर दो से साढ़े तीन बजे के बीच मीडिया एंटरटेनमेंट, डिकोडिंग नेशनल पालिसी-22, फाइनेंशियल इंडस्ट्री पर बैंकर्स चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत आज से, पीएम मोदी करेंगे उद्धाटन

मॉरीशस के राष्ट्रपति भी समिट में होंगे शामिल
मुख्य हॉल महर्षि वाल्मीकि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रोग्राम का उद्धाटन शुक्रवार सुबह 10.30 बजे करेंगे। इस समिट में मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्री के CMD मुकेश अंबानी के अलावा अदाणी ग्रुप के CMD गौतम अदाणी भी आएंगे। आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी शामिल होंगे।