लखनऊ

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, यूपी में देखें को गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold-Silver Price Today: उत्‍तर प्रदेश में सोना-चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। आइए हम बताते हैं आज उत्तर प्रदेश में गोल्ड-सिल्वर के क्या रेट हैं।  

less than 1 minute read
Sep 25, 2023

Gold Price: सोना-चांदी के दाम में (Sone Chandi ka Bhav) लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम में मामूली गिरावट आई है। आज देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 55,950 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 59,950 रुपये है। बीते दिन यह कीमतें इतनी ही थी।

22 और 24 कैरेट सोने के दाम
यूपी की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 55,100 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 60,100 रुपये है। वहीं, चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लखनऊ में एक किलो चांदी का रेट 75,800 रुपये है, जो बीते दिन भी इतनी ही थी।

बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Updated on:
25 Sept 2023 09:44 am
Published on:
25 Sept 2023 09:43 am
Also Read
View All

अगली खबर