
गोरखपुर स्टेशन से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों सहित कुल 55 ट्रेन रद्द की गई है। गोंडा-बुढ़वल रेलवे लाइन पर चल रहे कुछ काम के कारण ये फैसला लिया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेनों का शेड्यूल जान लें और यात्रा की सुविधा हेतु किये जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए हमारा सहयोग करें।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल रूट पर तीसरी लाइन निर्माण के चलते रेलवे प्रशासन ने गोंडा-कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों के बीच ब्लॉक किया है। इसके चलते एक जुलाई से लेकर 4 जुलाई के बीच गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सहित कुल 55 ट्रेन निरस्त रहेंगी, 50 ट्रेन मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी तो कई ट्रेनें अपने तय समय से लेट चलेंगी। कुछ रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी, पूर्वोत्तर रेलवे के
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार के विस्तार एवं विकास कार्य कराये जा है। ताकि यात्रियों की यात्रा सुविधाजनक एवं सुगमता से हो सके।
-1 से 4 जुलाई तक चलने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस
-1 जुलाई से 4 जुलाई तक चलने वाली 12532 लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
-1 एवं 3 जुलाई को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस
-1, 2 एवं 3 जुलाई को चलने वाली 12530 लखनऊ पाटलिपुत्र
-1 जुलाई को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस
-4 जुलाई तक चलने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमती नगर एक्सप्रेस
-2 से 4 जुलाई तक चलने वाली 15069 गोरखपुर- ऐशबाग एक्सप्रेस
-30 जून को चलने वाली 05023 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
-3 जुलाई को चलने वाली 04309 गोरखपुर-देहरादून समर स्पेशल एक्सप्रेस
- 2 जुलाई को चलने वाली 12597 गोरखपुर- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल
Updated on:
01 Jul 2024 03:13 pm
Published on:
01 Jul 2024 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
