23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमएलसी एके शर्मा को लखनऊ में मिला सरकारी आवास, अब यहां होगा उनका नया ठिकाना

लखनऊ डालीबाग का बंगला-1 होगा एमएलसी एके शर्मा ठिकाना, लखनऊ में सरकारी आवास आवंटित

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jun 29, 2021

government bungalow alloted to mlc arvind kumar sharma in lucknow

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. नौकरशाह से एमएलसी बने अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) को लखनऊ में सरकारी आवास आवंटित हो गया है। अब राजधानी के डालीबाग का बंगला नंबर- 1 उनका नया ठिकाना होगा। जल्द ही वह इस बंगले में शिफ्ट होंगे। पूर्व में यह बंगला समाजवादी पार्टी के एमएलसी रहे आशु मलिक के नाम पर आवंटित था। 30 जनवरी को आशु मलिक का कार्यकाल पूरा हो गया था, जिसके बाद राज्य संपत्ति विभाग ने उनसे यह बंगला खाली करवा लिया था।

अरविंद कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। हाल ही में उन्हें उत्तर प्रदेश में भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यूपी में आने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बने रहे। कहा जा रहा था कि उन्हें उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री या कैबिनेट में बड़ा ओहदा दिया जा सकता है, लेकिन पार्टी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका ऐसी अटकलों पर विराम लग गया।

...कालिदास मार्ग पर मिल सकता था बंगला
कालिदास मार्ग स्थित चार नंबर बंगला खाली है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह रह रहे थे। कोर्ट के आदेश के बाद राजनाथ सिंह से यह बंगला खाली करवा लिया गया था। माना जा रहा था अगर एके शर्मा को डिप्टी सीएम पद मिला तो यह उनको आवंटित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कला वर्ग की छात्रा ने राजनीतिक पंडितों के उड़ाये होश, सबसे कम उम्र की बनेंगी जिला पंचायत अध्यक्ष