1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन विभाग : शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू

वनरक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से शुरू हो गया। वन्यजीव विभाग में वनरक्षकों की भर्ती के लिए गत माह लिखित परीक्षा में बैठे प्रतिभागियों में से 1082 परीक्षार्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया। इनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से शुरू हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

वनरक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से शुरू हो गया। वन्यजीव विभाग में वनरक्षकों की भर्ती के लिए गत माह लिखित परीक्षा में बैठे प्रतिभागियों में से 1082 परीक्षार्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया। इनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से शुरू हुई।

पहले दिन लिखित परीक्षा में सफल 43 महिला अभ्यर्थियों समेत 200 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए बुलाया गया। इनकी दो दिन तक परीक्षा होगी।

महिलाओं ने गोला तो पुरुषों ने क्रिकेट बॉल फेंककर अपनी दक्षता दिखाई। विभाग के उपवन संरक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा 20 फरवरी तक चलेगी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

Story Loader