7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Government Jobs: यूपी के तीन विश्वविद्यालयों में सरकारी नौकरी का मौका, जानिये कब से कब तक होंगे आवेदन

Government Jobs: लखनऊ युनविर्सिटी, काशी विद्यापीठ वाराणसी और कानपुर विश्वविद्यालय में निकली है प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर की बम्बर भर्तियां। ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन।

2 min read
Google source verification
Government Jobs

सरकारी नौकरी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, लखनऊ. Government Jobs: उत्तर प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में सरकारी नौकरी करने का मौका है। लखनऊ युनिवर्सिटी, कानपुर युनिवर्सिटी और वाराणसी की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रोफेसर से लेकर एसोसिएट प्रोफेसर तक के पदों पर भर्तियां निकली हैं। तीनों जगह अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। युनिवर्सिटीज की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर रिक्तियों पर भर्ती के बारे में आवेदन से लेकर सारी जानकारियां दी गई हैं।


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी

वाराणसी की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ युनिवर्सिटी में भी प्रोफेसर के 18, एसोसिएट प्रोफेसर के 17 व असिसटेंट प्रोफेसर के 54 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिये आवेदन 5 अगस्त से लिये जाएंगे जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2021 रखी गई है। सामान्य वर्ग के लिये आवेदन शुल्क 1500, जबकि ईएसडब्ल्यू, ओबीसी और एससी/एसटी के लिये 1200 रुपये है। काशी विद्यापीठ की वेबसाइट https://mgkvp.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वेबसाइट पर नियुक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिये लिंक पर क्लिक करें।


लखनऊ युनविवर्सिटी

लखनऊ युनविर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 181 पदों पर भर्तियां निकली हैं इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस प्रोग्राम के अंतर्गत 32 पदों पर भर्तियां निकली हैं। आवेदन शुल्क जरनल ओबीसी और इर्डब्ल्यूएस के लिये 1500, जबकि एससी/एसटी कैंडिटेट्स के लिये 1200 रुपये है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। भर्ती के बारे में लखनऊ युनविर्सटि की वेबसाइट https://lkouniv.ac.in/ पर विस्तार से जानकारी दी गई है। इस लिंक पर क्लिक कर देखें भर्ती का पूरा डिटेल।


कानपुर युनिवर्सिटी

कानपुर के छात्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय भी टीचिंग के साथ ही नाॅन टीचिंग स्टाफ के लिये भर्तियां निकली हैं। युनिवर्सिटी में 3003 टीचिंग स्टाफ और 3 नाॅन टिचिंग स्टाफ की भर्तियाें के लिये विज्ञापन निकाला गया है। इसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन http://www.kanpuruniversity.org/ पर जाकर किया जा सकता है। जनरल कैटेगरी के लिये आवेदन शुल्क 2000 रुपये और एससी/एसटी के लिये 1500 रुपये है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2021 है। भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी के लियेे इस लिंक पर क्लिक करें।