
Greetings and messages to loved ones on Govardhan Puja
लखनऊ. Greetings and messages to loved ones on Govardhan Puja. हिंदू धर्म में दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का विधान है। इस बार गोवर्धन पूजा शुक्रवार पांच नवंबर को पड़ रही है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन गाय और बछड़ों की पूजा का विधान है। गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है। मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के प्रकोप से गोकुल वासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। इससे सभी गोकुलवासियों की रक्षा हुई थी और इंद्रदेव का घमंड टूट गया थी। तभी से इस दिन को गोवर्धन के रूप में मनाने की परंपरा है। इस खास अवसर पर आप अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों को विभिन्न प्रकार के संदेश भेज कर विश कर सकते हैं।
1- बंसी की धुन पर,
सबके दुख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया,
कई चमत्कार करता है।।
गोवर्धन पूजा या अन्नकूट की हार्दिक शुभकामनाएं
2. लोगों की रक्षा करने,
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने,
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
3- कृष्णा की शरण में आकर,
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसी लिए गोवर्धन पूजा का दिन,
हम सच्चे मन से मानते हैं।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
4- गोकुल का ग्वाला बनकर वो
गैया रोज चराता था,
भगवान का अवतार वो
गाय माता की सेवा करता था
ऐसा महान है यह त्योहार
जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान।।
गोवर्धन पूजा की बधाई
5- श्रीकृष्ण है जिनका नाम गोकुल है जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण को हम सब का प्रणाम
गोवर्धन पूजा की बधाई
Updated on:
02 Nov 2021 09:14 am
Published on:
02 Nov 2021 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
