5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के करीबी इत्र व्यापारी ने दीवारों में चुनवा रखे थे नोटों के बंडल, इतना पैसा की छापा मारने गई टीम को मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

जैन को समाजवादी पार्टी के कई नेताओं का करीबी बताया जा रहा है। बीते दिनों पीयूष जैन ने समाजवादी इत्र लांच किया था लॉन्चिंग के दौरान अखिलेश यादव कार्यक्रम में पहुंचे थे। उस दौरान बताया गया था कि समाजवादी इत्र को बनाने में 22 तरह के फूलों का प्रयोग किया जाता है। इसकी खुशबू देश ही नहीं विदेशों तक फैलेगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी एमएलसी पंपी जैन भी मौजूद थे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Dec 24, 2021

tax_1.jpg

लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अवैध धन को ज़ब्त करने के लिए आयकर विभाग सक्रिय है। कर चोरी की संभावनाओं के बीच जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशक टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन की फैक्ट्री, ऑफिस, पेट्रोल पंप, कोल्ड स्टोर व घर पर छापेमारी की है। इस दौरान छापेमारी करने गई टीम को पीयूष जैन के विभिन्न ठिकानों से 150 करोड़ रुपए की कर चोरी के सबूत मिले हैं।

पैसा ही पैसा

इस दौरान जो दस्तावेज टीम को हाथ लगे हैं उससे यह प्रतीत हो रहा है कि पीयूष जैन ने फर्जी कंपनियों की मदद से 100 करोड़ रुपए बैंक से लोन लिया है। छापेमारी करने पहुंची टीम को विभिन्न ठिकानों से करोड़ों रुपए मिले हैं। इस अवैध धन को पीयूष जैन ने अपने घर के कमरे के कबर्ड में बंडल बनाकर छिपा रखते थे। एक साथ इतना कैश देखकर छापेमारी करने पहुंची टीम के भी होश उड़ गए। जीएसटी की टीम ने मुंबई, गुजरात, कन्नौज, कानपुर स्थित पीयूष जैन के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान पीयूष जैन के यहां से इतना कैस मिला है कि उसे गिनने के लिए जीएसटी की टीम को पैसे गिनने वाली मशीन को मंगाना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Petrol Rate Today (24th December 2021), Petrol Price Today in India: ये हैं ताजा पेट्रोल की कीमतें, आप के शहर में इस रेट में मिल रहा पेट्रोल

सपा के कई नेताओं का करीबी है जैन

जैन को समाजवादी पार्टी के कई नेताओं का करीबी बताया जा रहा है। बीते दिनों पीयूष जैन ने समाजवादी इत्र लांच किया था लॉन्चिंग के दौरान अखिलेश यादव कार्यक्रम में पहुंचे थे। उस दौरान बताया गया था कि समाजवादी इत्र को बनाने में 22 तरह के फूलों का प्रयोग किया जाता है। इसकी खुशबू देश ही नहीं विदेशों तक फैलेगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी एमएलसी पंपी जैन भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: धर्म बदल कर युवती से की दोस्ती, शादी के नाम पर किया दुष्कर्म

विदेशों तक फैला है कारोबार का नेटवर्क

समाजवादी पार्टी के करीबी पीयूष जैन का इत्र विदेशों तक जाता है। यह इत्र कन्नौज में बनाया जाता है जिसके बाद इसे मुंबई भेजा जाता है मुंबई से फिर या विभिन्न देश व देश के विभिन्न हिस्सों ट्रांसपोर्ट किया जाता है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जैन के पास 40 कंपनियां है इन कंपनियों में से दो सऊदी अरब में स्थित है।