1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hanuman Jayanti 2022: रवि योग में होगी बजरंग बली की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधी

चैत्र मास की पूर्णिमा को हर साल हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 16 अप्रैल को पड़ रही है। इसी दिन मां अंजनी के गर्भ से राम भक्त हनुमान का जन्म हुआ था। इस बार हनुमान जयंती शनिवार को पड़ने से यह और भी खास मानी जा रही है।

1 minute read
Google source verification
Hanuman Jayanti 2022 Date Puja Vidhi Shubh Muhurt

Hanuman Jayanti 2022 Date Puja Vidhi Shubh Muhurt

Hanuman Jayanti 2022: चैत्र मास की पूर्णिमा को हर साल हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 16 अप्रैल को पड़ रही है। इसी दिन मां अंजनी के गर्भ से राम भक्त हनुमान का जन्म हुआ था। इस बार हनुमान जयंती शनिवार को पड़ने से यह और भी खास मानी जा रही है। मंगलवार के अलावा शनिवार को जब हनुमान जयंती होती है तब इसका महत्व और बढ़ जाता है। हनुमान की उपासना के लिए यह दिन बहुत ही उत्तम माना गया है। हनुमान जयंती पर पूजा के लिए विशेष योग बन रहा है। आइये जानते हैं कि हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधी।

हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त

चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि शनिवार, 16 अप्रैल को देर रात 02.25 से प्रारंभ होकर रविवार 17 अप्रैल को दोपहर 12.24 पर समाप्त होगी। हनुमान जयंती पर सुबह 5.55 बजे से लेकर 08.40 तक रवि योग भी रहेगा। रवि योग में भगवान की पूजा करना या किसी कार्य को शुरू करना शुभ होता है। हनुमान जयंती पर हर्षण योग भी बन रहा है। इन शुभ योग के साथ ही इस दिन हस्त और चित्रज्ञ नक्षत्र भी रहेगा।

यह भी पढ़ें: School Holidays: इस महीने रामनवमी के बाद पड़ रही इतनी छुट्टियां, रविवार की छुट्टी भी अलग

हनुमान जयंती पर कैसे करें पूजा

हनुमान जयंती पर शाम को लाल वस्त्र बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति या फोटो को दक्षिण मुंह करके स्थापित करना चाहिए। खुद लाल आसन पर लाल वस्त्र पहनकर बैठ जाएं। घी का दीपक और चंदन की अगरबत्ती या धूप जलाएं। चमेली तेल में घोलकर नारंगी सिंदूर और चांदी का वर्क चढ़ाएं। लड्डू या बूंदी के प्रसाद का भोग लगाएं। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। इसके बाद दीपक से 9 बार घुमाकर आरती करें और 'ॐ मंगलमूर्ति हनुमते नम:' मंत्र का जाप करें।

Story Loader