17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चे आम के हैं बहुत फायदे, पेट रोग और लू से बचाता है

गर्मी के मौसम में रोजाना कच्चे आम का सेवन करें। कच्चे आम के सेवन से पेट की पाचन क्रिया भी मजबूत व अच्छी रहती है।

2 min read
Google source verification
health benefits of raw mango in hindi

लखनऊ. आपने देखा होगा कि गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्यादा परेशान रहते हैं। जब लोगों को पेट को लेकर कोई परेशानी होती है। तो गर्मी के मौसम में लोगों का पेट भी संवेदनशील की स्थिति में पहुंच जाता है। जिससे पेट बार-बार खराब होने लगता है लोकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप इन परेशानियों से बचना चाहते हैं। तो गर्मी के मौसम में रोजाना कच्चे आम का सेवन करें। कच्चे आम के सेवन से पेट की पाचन क्रिया भी मजबूत व अच्छी रहती है और पेट की बीमारी से लोगों को छुटकारा दिलाती है।

कच्चा आम शरीर के लिए फायदेमंद

लखनऊ के डॉ. आनन्द वर्धन ने बताया है कि आप गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा कच्चे आम का सेवन करें क्योंकि कच्चे आम का सेवन करना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। एक बात और कच्चे आम का सेवन केवल सीमित मात्रा में करें। इससे शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर करने में मदद मिलती है और इसके साथ ही कच्चे आम का करके आप आपने वजन को कम भी कर सकते हैं क्योंकि कच्चे आम में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।

कच्चे आम में पोषक तत्व मुख्य रूप से पाए जाते

कच्चे आम में बीटा कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन और विटामिन A आदि सभी प्रकार के पोषक तत्व मुख्य रूप से पाए जाते हैं जोकि आपकी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। इसके साथ ही कच्चे आम के सेवन से आंखों की रोशनी भी तेज होती है। कच्चे आम में विटामिन C भी पाया जाता है जोकि मसूड़ों से खून को बहने से रोकता है। आम के सेवन से आपके दांत बहुत मजबूत रहते है। इससे सांसों की दुर्गंध की समस्या भी दूर हो जाती है।

जूस पीकर पसीने पर रखें नियंत्रित

कच्चा आम गर्मी के मौसम में लू लगने भी लोगों को बचाता है। इसके साथ ही गर्मियों में जब त्वचा में लाल रंग के दाने होने जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है और शरीर को शीतलता प्रदान करता है। गर्मियों में लोगों के पसीना आना आम बात है। कच्चे आम का जूस पीकर पसीने पर भी नियंत्रित किया जा सकता है।