28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के मौसम में अपनायें ये हेल्थ टिप्स, आपसे दूर भागेंगी संक्रामक बीमारियां

बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश की बूंदों ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं संक्रामक बीमारियों ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 2 Jul 2018, 3:40 PM IST

health tips for rainy season

बारिश के मौसम में अपनायें ये हेल्थ टिप्स, आपसे दूर भागेंगी संक्रामक बीमारियां

चित्रकूट. बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश की बूंदों ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दी है, वहीं विभिन्न संक्रामक बीमारियों ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक में पेट दर्द, डायरिया और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक मरीज पेट दर्द व बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे और भर्ती हुए।

बारिश का मौसम अपने साथ कई संक्रामक बीमारियों को लेकर आता है। दूषित पानी खानपान और विभिन्न प्रकार की लापरवाही स्वास्थ्य से सम्बंधित लोगों को भारी पड़ जाती है। सबसे ज़्यादा दिक्कत होती है दूषित पेयजल के सेवन से। आज ग्रामीण इलाक़ों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध होना एक चुनौती है। ऐसे में दूषित पानी के सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ना लाज़िमी है और बारिश के मौसम में तो पेयजल अत्यधिक दूषित हो जाता है।

चिकित्सकों का भी कहना है कि बारिश के मौसम में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतकर्ता बरतने की आवश्यकता है। डॉक्टरों की भी सलाह है कि बारिश का मौसम जितना खुशगवार होता है, विभिन्न संक्रामक बीमारियां भी इसी मौसम में उतना ही दोस्ताना माहौल पाती हैं। लोगों की जरा सी असावधानी की वजह से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। खासकर बच्चों को इस मौसम में बचाकर रखना जरूरी है।

डॉक्टर की सलाह
जिला अस्पताल के डॉ. ऋषिकेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि शहरी इलाकों में भी संक्रामक बीमारियां उतनी ही तेजी से फैलती हैं। इसलिए ज़रा सी सावधानी से काफी हद तक इन बीमारियों से बचा जा सकता है। बारिश के मौसम में खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के उपाय।

रहें स्वस्थ
- दूषित पानी का सेवन न करें, बेहतर है कि पानी को उबालकर पियें
- बाहर के कटे हुए और काफी देर तक रखे फल न खायें
- तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज करें
- साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें
- त्वचा से सम्बंधित बीमारियों को भी नजर अंदाज नहीं करें। सम्भव हो तो हफ्ते में दो तीन बार नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से स्नान करें