28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

पुलिस को अब तक जो क्लू मिले हैं घटना को लेकर उससे यह पूरा मामला रहस्मय बनता जा रहा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 2 Jul 2018, 1:25 PM IST

Man suicide in forest Chitrakoot UP crime news

जंगल में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

चित्रकूट. जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता हुआ एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मजबूत कद काठी के युवक की हत्या की गई या उसने खुदकुशी की यह तो शव के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा लेकिन पुलिस को अब तक जो क्लू मिले हैं घटना को लेकर उससे यह पूरा मामला रहस्मय बनता जा रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक पड़ोसी जनपद बांदा का रहने वाला था। चरवाहों ने पुलिस को जंगल में शव मिलने की सूचना दी।

युवक का शव मिलने से सनसनी

जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित जंगल में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। जंगल में विचरण कर रहे कुछ चरवाहों ने जब फांसी के फंदे पर लटका शव देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर मृतक के शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।

बांदा का निवासी निकला मृतक युवक

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान बांदा जनपद के खपटिहा कला गांव निवासी अमरजीत के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की के पास से एक डायरी भी बरमद हुई जिसमें लिखे कुछ मोबाईल नम्बरों पर पुलिस ने घटना की सूचना दी। सूचना पर थाने पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख़्त की।


मिला रेल टिकट

थानाध्यक्ष मानिकपुर केपी दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 साल लग रही थी। मृतक जूते, जींस पैंट व शर्ट पहने हुए था और नायलॉन की रस्सी से फांसी पर झूल रहा था। उसकी जेब से आधार कार्ड व डायरी मिली है जिसमें मिले नंबरों पर पुलिसकर्मियों ने बातचीत कर परिजनों को घटना जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की जेब से अतर्रा से मानिकपुर तक का रेल टिकट भी मिला है। शव दो तीन दिन पुराना लगता है। इस सम्बन्ध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक का अपनी पत्नी से विवाद का मामला सामने आ रहा है। कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या या आत्महत्या का मामला स्पष्ट हो पाएगा।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग