2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च में टूटा गर्मी का 25 साल का रिकार्ड, 40 के पार जा सकता है पारा

Heatwave: राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में मौसम ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। वैज्ञानिकों ने तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी दी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

Mar 21, 2022

मार्च के महीने में ही जून के जैसी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दोपहर की तपती धूप और बढ़ते तापमान के पारे ने पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्मी ने अभी से तबाही मचाना शुरू कर दी है। सोमवार को झांसी, आगरा, अयोध्या, बनारस और प्रयागराज समेत लगभग सभी जिलों में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों ने कूलर और एसी भी चालू कर दिया है। जिससे बिजली के लोड में भी इजाफा हुआ है।

पश्चिमी हवाओं का असर

उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्मी ने अभी से तबाही मचाना शुरू कर दी है। सोमवार को झांसी, आगरा, अयोध्या, बनारस और प्रयागराज समेत लगभग सभी जिलों में सीजन के सबसे गर्म दिन रहा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों ने कूलर, एसी और फ्रिज भी चालू कर दिया है। जिससे बिजली के लोड में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ जेपी गुप्ता ने बताया कि गर्मी ने पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले मार्च के शुरुआत से अंत तक चार से पांच बार पश्चिमी हवाएं आती रहीं हैं। इसलिए गर्मी से राहत रहती थी। उन्होंने बताया इस सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का और इजाफा हो सकता है। यानि इस सप्ताह लखनऊ का अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि आद्रता का स्तर 20-25 फीसदी बढऩे से गर्मी बढ़ रही है। पश्चिमी हवाओं के चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, होली के चलते एक्यूआई भी बढ़ा है।

झांसी और आगरा सबसे अधिक गर्मी

उत्तर प्रदेश में सीजन का सबसे गर्म शहर पहले नंबर पर झांसी रहा तो दूसरे स्थान पर आगरा रहा। झांसी का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और आगरा का 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर का भी तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियल रहा।

लखनऊ का 206 रहा एक्यूआई

मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार सोमवार को लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 206 रहा। गर्मी के साथ साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। वहीं, आगरा का 206 एक्यूआई रहा।

गर्मी से बचाव के ये इंतजाम

तपती गर्मी किसी को भी बीमार कर सकती है। गर्मी से बचाव के लिए ग्लूकोज वॉटर या सामान्य पानी साथ लेकर चलें। इसके साथ ही धूप से बचाव के लिए छतरी या स्टॉल आदि का भी इस्तेमाल करें। गर्मी से राहत देने के लिए जगह-जगह पर पौशाला शुरू की जा रही हैं।

Story Loader