27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संक्रमण के कारण है गले में सूजन तो अपनाएं ये उपाय, डॉक्टर ने बताए हैरान कर देने वाले राज

संक्रमण के कारण भी गले में सूजन हो सकती है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Apr 27, 2018

lucknow

लखनऊ. गले में सूजन आजकल आम बीमारी हो गई है। यह कभी सोते समय आड़े-तिरछे लेटने पर हो जाती है तो कभी मोटी तकिया लगाने से हो जाती है, लेकिन क्या आपको पता है संक्रमण के कारण भी गले में सूजन हो सकती है। यह तब होता है जब गले में मौजूद लिंफ नोड्स में सूजन आ जाती है और गला दर्द होने लगता है। लिंफ नोड्स एक नई ग्रंथियां होती है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे जबड़े के पीछे, आर्मपिट, कान के पीछे, सिर के पीछे अंगों में होती है। इसका प्रमुख काम इम्यून सिस्टम को ठीक करना है। जिससे शरीर हानिकारक किरणों से लड़ा जा सके लेकिन किसी कारण से ले सूजन आ जाती है। लिंफ नोड में होने वाले इस दर्द को और सूजन को कुछ आसान घरेलू नुस्खों से ठीक किया जा सकता है। इसकी जानकारी लखनऊ के इंदिरा नगर की रहने वाली हेल्थ एक्सपर्ट सुनीता चंद्रन आज आपको बताएंगी...

लहसुन से मिलेगा लाभ

लहसुन में एंटीआक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो किसी भी तरह के संक्रमण को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए लहसुन के दो या तीन कलियों का सेवन कीजिए। खाने में भी लहसुन का प्रयोग कीजिए। अगर समस्या ज्यादा गंभीर है तो लहसुन के तेल से दिन में दो या तीन बार मालिश करें। इससे जल्द आराम मिलेगा।

उपयोग में लाएं सेब का सिरका

सेब का सिरका लिंफ नोड की सूजन कम करने के लिए बहुत प्रभावशाली माना जाता है। यह शरीर के पीएच लेवल को बढ़ा देता है जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण से भी बचाते हैं। इसके लिए सेब के सिरके को बराबर मात्रा में पानी से मिलाकर एक कपड़े में इसको भिगोकर सूजन की जगह पर लगाएं। इसे दिन में दो बार प्रयोग करें।

गर्म पानी से सिकाई

सूजन कम करने के लिए गर्म पानी से सिकाई करें। जब गर्म तापमान का शरीर के अंगों से होता है तब शरीर का रक्त संचार बढ़ जाता है और सूजन कम हो जाती है। पानी को गर्म कीजिए और उसमें एक साफ कपड़े को भिगोकर सूजन वाली जगह पर 5 से 10 मिनट के लिए रखें।

नमक पानी का करें उपयोग

गले में पाई जाने वाली सूजन है तो नमक पानी का गरारा करने से आराम मिलता है । यह सूजन को कम कर देता है। इसके लिए एक कप पानी लीजिए और उसमें नमक मिलाकर गरारा करिये। इस दिन में कई बार दोहराएं।