9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्जी विक्रेता की बेटी खेलेगी ऑस्ट्रेलियन हॉकी लीग, भारतीय-ए टीम में लखनऊ की मुमताज का हुआ चयन

28 सितम्बर से शुरू होने वाली आस्ट्रेलियन हॉकी लीग में नवाबों के शहर लखनऊ की मुमताज़ भारत की तरफ से खेलती नज़र आएंगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Sep 20, 2017

mumtaz

लखनऊ. 28 सितम्बर से शुरू होने वाली आस्ट्रेलियन हॉकी लीग में नवाबों के शहर लखनऊ की मुमताज़ भारत की तरफ से खेलती नज़र आएंगी। लखनऊ सदर में सब्जी विक्रेता हफीज खान की बेटी मुमताज को यह मौका मिला है। मुमताज के अलावा गोरखपुर की प्रीति दुबे भी टीम में शामिल हैं। हॉकी इण्डिया ने आस्ट्रेलियन लीग के लिए मंगलवार को टीम घोषित की है।

यह भी पढ़ें - रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी, मनचाही जगह पा सकेंगे पोस्टिंग

खेलने का शौक रखती हैं मुमताज़

सदर के रहने वाले हफीज अपनी पांच संतानों व पत्नी के साथ सब्जी बेचकर किसी तरह गुजर बसर करते हैं। उनकी बेटी मुमताज़ को खेलने का शौक बचपन से ही है। खेलने में दिलचस्पी देख पिता हाफिज ने उसे एक हॉकी स्टिक लाकर दे दी। फिर क्या था वह सुबह-शाम हॉकी खेलने लगी। चार साल पहले वह अपनी बेटी को लेकर स्टेडियम गए। वहां हॉस्टल का ट्रायल दिलाया। उसका चयन हो गया। यहां नीलम सिद्दीकी से ट्रेनिंग पाकर मुमताज ने सब जूनियर, जूनियर व स्कूल नेशनल चैंपियनशिप खेली।

यह भी पढ़ें - लखनऊ से गुजरने वाली 4 ट्रेनें एक महीने के लिये रद्द, रुट में हुआ बदलाव

मुमताज के लिए सबसे बड़ा सपना पिछले साल दिसम्बर में पूरा हुआ। जब बैंकाक में हुए अण्डर-18 एशिया कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में उसका चयन हुआ। उसने एशिया कप में फारवर्ड की हैसियत से शानदार खेल दिखाया। भारत इसमें चैंपियन बनकर लौटा। तब से वह भारतीय महिला हॉकी के कोर ग्रुप में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - UPSRTC NEWS : वॉल्वो बस के किराये में 300 रुपए की बंपर छूट, लखनऊ से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी!

मुमताज का कहना है कि उसका असली सपना तो ओलंपिक या एशियाई खेल में भारत की तरफ से खेल कर पूरा होगा। आस्ट्रेलियन लीग में वह शानदार खेल दिखाएगी। फिलहाल वह ट्रेनिंग पर ध्यान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें - 6 month of yogi : 6 माह में वादों-इरादों पर कितनी खरी उतरी योगी सरकार