9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस अब नहीं कर पाएगी गिरफ्तार

कोर्ट ने एक लाख के मुचलके और इतनी ही धनराशि की 2 जमानतें दाखिल करने का आदेश दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Aug 08, 2020

प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस अब नहीं कर पाएगी गिरफ्तार

प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस अब नहीं कर पाएगी गिरफ्तार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम करने के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने संदीप की याचिका पर अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। कोर्ट ने एक लाख के मुचलके और इतनी ही धनराशि की 2 जमानतें दाखिल करने का आदेश दिया है। इस दौरान हाईकोर्ट ने लखनऊ पुलिस की कार्रवाई पर टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने कहा कि प्रियंका गांधी के कहने पर संदीप ने पत्र लिखा था लेकिन पुलिस ने प्रियंका को आरोपी नहीं बनाया।

1000 बसों का है विवाद

बता दें लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की घर वापसी को लेकर यूपी में खूब सियासी तनातनी रही। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए 1000 बसें देने के लिए यूपी सरकार को पत्र लिखा गया था। मामले में सरकार की तरफ से बसों की डिटेल मांगी गई थी, इस पार कांग्रेस की तरफ से जो लिस्ट दी गई, उसमें कई खामियां उजागर हुईं। इसके बाद जांच के बाद लखनऊ पुलिस ने बसों के नंबर, परमिट में धोखाधड़ी पर प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज की है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष भी हुए थे गिरफ्तार

इस मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार हुए और जेल में कई दिन बिताने के बाद वह जमानत पर छूटे। वहीं संदीप सिंह को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। उधर गिरफ्तारी से बचने के लिए संदीप सिंह ने कोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट के जस्टिस दिनेश कुमार सिंह ने संदीप सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर करते हुए कहा कि विवेचना समाप्त होने तक ये अग्रिम जमानत प्रभावी रहेगी।