5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी- सरकार ने दिया बोनस- पढें- हिन्दी न्यूज

दीपावली और धनतेरस पर मिला साल का सबसे लम्बा वीकेंड

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Nov 02, 2018

Hindi News-UP employees will get bonus before Deepawali, Order release

Hindi News-UP employees will get bonus before Deepawali, Order release

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सचिवालय कर्मचारियों, राज्य सरकार के कर्मचारियों, निगमों शिक्षकों और प्राधिकरण के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने का फैसला किया है। इस बोनस का भुगतान दीपावालीसे पहले किया जाएगा। बोनस 30 दिन के वेतन के बराबर मिलेगा। यह जानकारी सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादुवेन्द्र मिश्र ने दी। इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

दीपावली और धनतेरस पर मिला साल का सबसे लम्बा वीकेंड
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दिपावली सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी के लिहाज से सबसे खास साबित होगी। उत्तर प्रदेश के सरकारी और निकाय कार्यालय 7 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले 4 नवंबर को रविवार है। ऐसे में सिर्फ 5 और 6 नवंबर की छुट्टी लेकर सरकारी कर्मचारी आठ दिन फुर्सत से बिता सकते हैं। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने इन दिनों की छुट्टी की एप्लीकेशन दे दी है।

बोनस और छुट्टी मिलने के बाद दीपावली में बाहर घूमने की तैयारी
खास बात तो यह है कि लम्बे समय की छुट्टी मिलने पर सैकड़ों कर्मचारी साल के इस सबसे लंबे वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए हफ्तों पहले ही टूर पैकेज बुक करवा चुके हैं। यही वजह है कि इस खास वीकेंड में टूर पैकेज की बुकिंग बाकी दिनों के मुकाबले चार गुना तक पहुंच गई है। कठिनाई बच्चों की छुट्टियों की आ रही है। इसलिए बड़ी गणित लगानी पड़ रही है।