14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में दर्दनाक हादसा, कानपुर के दरियाई घोड़े ने कर्मचारी का पेट फाड़ा

Hippo Attack: उत्तर प्रदेश में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिड़ियाघर में एक सफाईकर्मी पर हिप्पो ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Dec 18, 2023

hippo

विश्लेषण से पता चलता है कि दरियाई घोड़े एक बार में 15% तक जमीन से चारों पैर ऊपर उठा लेते हैं जब वे पूरी तरह से सक्रिय होते हैं

Hippo Attack: लखनऊ चिड़ियाघर में हिप्पो के हमले से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। सोमवार सुबह 10 बजे सूरज नाम का कर्मचारी हिप्पो के बाड़े में सफाई कर रहा था। इसी दौरान हिप्पो ने अचानक हमला कर दिया। चिड़ियाघर के कर्मचारी उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कुछ दिन पहले ही कानपुर से दरियाई घोड़े को लाया गया था
जिस दरियाई घोड़े ने सूरज पर हमला किया बताया जा रहा उसको कुछ पहले कानपुर जू से लाया गया था। ऐसे में उसे 14 दिन के लिए क्वारंटाइन वाले बाड़े में रखा गया था। इसी बारे की सफ़ाई करने तीन कर्मचारी गाए थे। जिसके बाद ये हादसा हुआ।

सूरज के दो बच्चों हैं
परिजनों ने बताया कि सूरज को दो बच्चे हैं। बेटी की उम्र 11 साल और बेटे की उम्र 9 साल है। सूरज अपने परिवार के साथ लखनऊ के डुबग्गा में रहता था।

दरियाई घोड़े ने दांत से पकड़ कर पेट फाड़ दिया
जू के एक कर्मचारी ने बताया कि हादसे के वक्त तीन कर्मचारी थे। दो घायल हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालाँकि वो इतने डरे हुए हैं कि कुछ बोल नहीं रहे। वही कर्मचारी ने ये भी बताया कि सफ़ाई के दौरान दरियाई घोड़े ने सूरज पर हमला कर सूरज के पेट को दांतों से पकड़ कर फाड़ डाला। जिसके बाद सूरज के आंत बाहर आ गया।

रिपोर्ट-नीलांजय तिवारी