2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में बढ़ी ठंड, ऐसे मौसम में फटे स्किन के लिए करें ये उपाय, लखनऊ की विशेषज्ञ ने बताए नुस्खे

सर्दियों में अक्सर हाथ-पैर और होठों की स्किन ड्राई हो जाती है। इतना ही नहीं, जिनकी त्वचा अधिक रूखी होती है उनके गाल भी फटने लगते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Dec 15, 2023

winter_skin_care_remedies.jpg

यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दियों ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे ठंड बढ़ गई है। सर्दियों में अकसर रंग-बिरंगे स्वेटर, जैकेट और कैप्स हमें लुभाते हैं, लेकिन सर्द हवाएं हमारी स्किन का बुरा हाल कर देती हैं। हाथ-पैर, होठों के साथ सर्द हवाओं की वजह से हमारे गाल फटने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्यूंकि सर्दियों की सर्द हवा हमारी त्वचा को सूखा और बेजान बना देती है। अगर आप भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं तो परेशान ना हों। इस दौरान महंगे स्किन प्रोडक्ट्स ना खरीद कर आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं जिससे आपकी त्वचा फिर से चमकने लगेगी। लखनऊ की स्किन एंड डेंटल स्पेशलिस्ट प्रिया पांडेय के अनुसार, सर्दी का मौसम स्किन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव डाल सकता है।

देसी घी का मसाज
अगर आपके गाल फट गए हैं और उनमें खिंचाव महसूस हो रहा है तो आप अपने गालों पर देसी घी से मसाज कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा घी लें और इसमें दो बूंद शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद करीब एक मिनट तक चेहरे पर मसाज करें। इससे आपका चेहरा मुलायम होगा और नेचुरल ग्लो भी आएगा।

शहद और हल्दी
शहद और हल्दी तो लगभग सबके घरों में मौजूद होता है। आपको थोड़ा सा ओट्स पाउडर लेकर शहद और हल्दी के साथ मिलाकर अपने फेस पर लगा लेना है। इस पेस्ट को करीब 10-12 मिनट तक अपने फेस पर लगे रहने के बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। इसका फायदा यह होगा कि शहद आपकी फटी स्किन को मॉइस्चराइज करेगा, हल्दी त्वचा को रिपेयर करेगी और ओट्स डेड स्किन को हटाने का काम करेगा।

नारियल का तेल
रूखी त्वचा की दिक्कत दूर करने के लिए रात में सोते समय नारियल के तेल को हथेली में लेकर चेहरे पर मल लें। इस तेल के फैटी एसिड्स कटी-फटी और रूखी त्वचा को जरूरी नमी और पोषण देते हैं।

मलाई और हल्दी
एक चम्मच मलाई लें और उसमें थोड़ी सी हल्दी मिला लें। इसके बाद इसे अपने फटे गालों पर लगाकर छोड़ दें। अगर आप चाहे तो हल्के हाथों से इससे मसाज भी कर सकते हैं। नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी में अभी और बढ़ेगी ठिठुरन, IMD ने दिया नया अपडेट, जानें अपने जिले का हाल

चीनी का नुश्खा
फटे हुए गालों से ड्राइनेस हटाने के लिए चीनी का स्क्रब लगाया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में चीनी लें और उसमें एक नींबू का रस निचौड़ लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मलने के बाद चेहरा धो लें।

नोट: पत्रिका इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से सलाह लें।

Story Loader