वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे ही एक ऐसा दिन है जो स्वाद से जुड़ा है। इसे अपने पार्टनर के साथ खुशी सेलिब्रेट करने लिए दिया जाता है।
आज वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है। आज चॉकलेट डे है। हर साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में वैलेंटाइन वीक पूरी दुनिया में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर एक दूसरे को चॉकलेट देकर विश करते हैं। अब आप सोंचिएगा अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर ही विश क्यों करते हैं? आइए जानते हैं इसके इतिहास के बारे में।
वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे का इतिहास
ऐसा माना जाता है 16वीं शताब्दी में चॉकलेट कड़वी थी। जो बाद में एक स्वादिष्ट नमकीन चॉकलेट में बदल गई। साल 1519 में स्पेनिश खोजकर्ता हर्नान कोर्टेस को चॉकलेट पीने के लिए दिया गया। चॉकलेट को वह अपने साथ स्पेन ले गया।
वहां वो चॉकलेट को बेहतर स्वाद के लिए उसमें वेनिला, चीनी और दालचीनी मिला दी। फिर साल 1550 में यूरोप में पहली बार 7 जुलाई के ही दिन चॉकलेट डे मनाया गया था। इसके बाद दुनिया भर के कई देशों मे मनाया जाने लगा। स्वाद बदलने के बाद चॉकलेट को दुनिया भर में पसंद किया जाने लगा।
पूरे वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे ही एक ऐसा दिन है जो स्वाद से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि इसे अपने पार्टनर के साथ खुशी सेलिब्रेट करने लिए दिया जाता है। कोको बीन्स, चॉकलेट की प्राथमिक सामग्री में से एक है। इसके फायदों के लिए भी एक-दूसरे को दिया जाता है।
सेहत के लिए भी लाभदायक होता है चॉकलेट
प्यार में मिठास जरूरी होती है और चॉकलेट मीठे के तौर पर दुनियाभर में उपयोग की जाने वाली मिठाई है। चॉकलेट न केवल प्यार बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक होता। यह मानसिक तनाव को कम करने, ब्लड प्रेशर सुधारने और त्वचा में निखार लाने में भी असरदार होता है।