24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यदि आप भी गैस की बीमारी से परेशान तो इन चीजों से रहें दूर, रहेंगे फिट

पेट में गैस बनना एक बहुत ही हानिकारक बीमारी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Jun 09, 2018

lucknow

यदि आप भी गैस की बीमारी से परेशान तो इन चीजों से रहें दूर, रहेंगे फिट

लखनऊ. पेट में गैस बनना एक बहुत ही हानिकारक बीमारी है। आजकल इसकी समस्या हर जगह देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर हमारे खाने से होता है। हम जिस तरह की डाइट का सेवन करेंगे उसी तरह से हमारे शरीर पर उसका असर पड़ता है। आज आपको लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले डॉक्टर एस सी त्रिपाठी बताएंगे कि ऐसी चीजें खाएं जिससे पेट में गैस की प्रॉब्लम ना हो। अगर आप तली-भुनी चीजें, ज्यादा मसाले युक्त और ऑयली चीजें खाते हैं तो निश्चित रुप से आपका पेट बीमारियों से ग्रसित रहेगा। इससे पेट मेंं गैस की समस्या होगी तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याएं आयेंगी।

बींस

ड्राई बीन्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। जैसे कि राजमा, छोले, सूखी हरी मटर, सूखी पीली मटर वाले सभी गैस बनाती है। इसमें रैफीनोज नामक तत्व पाया जाता है। इस में काम्पलैक्स शुगर होता है जिससे मुश्किल होता है। यह गैस के कारण बनती है।

ओट्स

यह फूड भी गैस बनाता है। ओट्स को आप किसी भी रुप में लेंगे तब भी या गैस की समस्या करता है। इसमें हाई सॉल्युबल फाइबर कंटेंट होता है। आप चाहें ओटमील खाएं, ओट्स खाएं और ओटमील कुकूस को खाएं इससे गैस की समस्या होती है। अगर आपको इनको खाना है तो लिमिटेड क्वांटिटी में ही खाएं।

दूध आइसक्रीम और चीज

लैक्टोज एक शुगर है जो कि लगभग सभी डेरी प्रोडक्ट में होती है। फिर चाहे वह ची़ज हो या आइसक्रीम। जिन लोगों के शरीर में लैक्टोजेन एन्जाइम पर्याप्त मात्रा में नहीं बनाता उन्हें इसे पचाना मुश्किल होता है। फिर शरीर में गैस बनने लगती है। इनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आप अल्मन्ड मिल्क या सोया मिल्क ले सकते हैं।

सोडा

सोडा और सॉफ्ट या कोल्ड ड्रिंक पेट में गैस बनाते हैं। इस को पचाना मुश्किल होता है। इन ड्रिंक्स में एयर होती है जो गैस का कारण बनती है। इन को मीठा करने के लिए तो फ्रक्टोज का यूज़ किया जाता है। यह भी पचाने में मुश्किल होता है और गैस बनाता है।

पास्ता ब्रेड

पास्ता ब्रेड जैसे फूड जिनमें हाई कार्बोहाइट्रेज वाली चीजें होती है वे सभी गैस की समस्या देती हैं। इन्हें ज्यादा खाने से बचना चाहिए और आलू की गैस बनाने वाली लिस्ट में शामिल है।