1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 दर्जन से ज्यादा बड़ी कंपनियाँ बढ़ा रही Salary, प्राइवेट Job वालों को लाखों का पैकेज

Corporate Secotor Job in India देश भर के प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए बीते हुए 2 साल काफी मुश्किल भरे रहे। एक तरफ जहां लोगों की नौकरी जा रही थी तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में सैलरी में कटौती चल रही थी। लेकिन अब कोरोना का खौफ और वाइरस धीरे धीरे कम हो रहा है। तो कॉरपोरेट सेक्टर इन दिनों अपने स्टाफ को इंक्रीमेंट देने की प्लानिंग में जुटा है. इस पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसे पढ़कर आप खुश हो सकते हैं।  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Apr 07, 2022

आवास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का नियमितिकरण होगा आसान

आवास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का नियमितिकरण होगा आसान

Job in Corporate Sector कोरोना महामारी के 2 साल के संकट भरे समय के बाद अब हालात धीरे- धीरे ठीक हो रहे हैं. कॉरपोरेट सेक्टर भी अब अपने स्टाफ को इंक्रीमेंट देने की प्लानिंग में जुटा है. रिपोर्ट की मानें तो इस साल कंपनियां अपने स्टाफ को अच्छा इंक्रीमेंट दे सकती हैं.

Salary Increment 9 प्रतिशत
कारोबारी सेक्टर में उछाल को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार कंपनियां अपने स्टाफ को 9 प्रतिशत एवरेज हाइक दे सकती हैं. यह वर्ष 2019 में कोरोना महामारी शुरू होने से पहले दी गई 7 प्रतिशत एवरेज हाइक से 2 फीसदी ज्यादा है.

स्टार्टअप, न्यू एज कॉरपोरेशंस और यूनिकॉर्न में भी इस साल कर्मचारियों को बंपर सैलरी हाइक मिल सकती है. संभावना है कि उन्हें 12 प्रतिशत की एवरेज सैलरी हाइक मिल सकती है.

Michael Page India की रिपोर्ट
इंटरनेशल स्पेशलिस्ट रिक्रूटमेंट ने यह रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों में हाई परफॉर्मेंस वाले कर्मचारी इस साल 20-25 प्रतिशत या उससे भी ज्यादा की सैलरी हाइक की उम्मीद कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री, प्रॉपर्टी- कंस्ट्रक्शन फील्ड में लगे कर्मचारियों को भी इस साल अच्छी सैलरी हाइक मिल सकती है.

Computer Science is Much better

कंप्यूटर साइंस सेक्टर में सीनियर लेवल पर काम कर रहे प्रोफेशनल्स इस साल सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाले हैं. उन्हें अपनी-अपनी कंपनियों में बढ़िया सैलरी हाइक मिल सकती है. इसकी वजह ये है कि भारत में ई-कॉमर्स का बिजनेस तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है और सभी सेक्टर अपने कारोबार का डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन करने में लगे हैं.

Businees Sector का मूड सकारात्मक
Michael Page India के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, 'कुल मिलाकर इस बार कॉरपोरेट सेक्टर का मूड सकारात्मक है. एक सामान्य भावना है कि महामारी अब पीछे छूट रही है. हायरिंग मार्केट में भी बूम देखा जा रहा है. सभी कंपनियां एक-दूसरे के खिलाफ कंपीटिशन करके बेस्ट टैलंट को हायर करने में लगी हैं.' उन्होंने बताया कि मार्केट में बढ़ रहे जॉब के चांस, टैलंट की हो रही कमी और कंपनियों में अच्छे कर्मचारियों को रिक्रूट करने की बढ़ रही इच्छा की वजह से सैलरी हाई हो रही है.

GDP Increased 8.7 प्रतिशत की दर
उन्होंने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था अनुमानित 8.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी है. वहीं वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अर्थव्यवस्था के 8.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है. खास करके मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर फील्ड में सबसे ज्यादा ग्रोथ होने की उम्मीद है.

Data Scientist most powerfull

डेटा वैज्ञानिक (विशेष रूप से मशीन लर्निंग से परिचित), वेब डेवलपर्स और क्लाउड आर्किटेक्ट उच्च मांग में होंगे, खासकर यदि उनके पास शीर्ष-रेटेड विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या मास्टर डिग्री है.

Technologist ज्यादा फायदे में
Technical Job जॉब सेक्टर की बात की जाए तो डेटा साइंटिस्ट, वेब डेवलपर्स और क्लाउड आर्किटेक्ट सबसे ज्यादा डिमांड में रहेंगे. जिन लोगों ने किसी टॉप रेटिड यूनिवर्सिटी से इन कोर्सेज की मास्टर या बैचलर डिग्री हासिल कर रखी है, उन्हें अच्छी सैलरी वाली जॉब मिलने के ज्यादा चांस होंगे.

Story Loader