12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल में सम्मानित किये जाएंगे उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष

सम्मान स्वरूप उन्हें एक लाख रूपये की राशि और मानपत्र भेंट किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jun 10, 2019

Dr. Hedgewar pragya Samman 2019

पश्चिम बंगाल में सम्मानित किये जाएंगे उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष

लखनऊ ,उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को वर्ष 2019 का डॉ0 हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान प्रदान किए जाने के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार हृदय नारायण दीक्षित को आगामी 22 जून, 2019 (शनिवार) को सायं 05 बजे स्थानीय कला मन्दिर प्रेक्षागृह, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के महामहिम राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप उन्हें एक लाख रूपये की राशि और मानपत्र भेंट किया जाएगा।

डॉ0 हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान राष्ट्रवादी सर्जकों एवं भारत की सनातन प्रज्ञा को अपने जीवन का पाथेय बनाकर राष्ट्र जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित करने हेतु दिया जाता है। वर्ष 1990 में डॉ0 हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान का पहला सम्मान संस्कृत के मूर्धन्य विद्वान एवं चिन्तक डॉ0 श्रीधर भास्कर वर्णेकर को तथा गत वर्ष 2018का सम्मान प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यकार तथा प्रेमचन्द्र विशेषज्ञ डॉ0 कमल किशोर गोयनका, नई दिल्ली को प्रदान किया गया था।

इसके अतिरिक्त यह पुरस्कार पूर्व में दत्तोपंत खेगड़ी, विद्यानिवास मिश्र, अशोक सिंघल, एम0वी0 कामथ,वचनेस त्रिपाठी, के0आर0 मलकानी,डॉ0 नरेन्द्र कोहली, मुरली मनोहर जोशी आदि महान विभूतियों को प्रदान किया जा चुका है।