2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Old Women begging: पति बाराबंकी में थे डॉक्टर, बेटी एक्ट्रेस; 90 साल की बूढ़ी मां भीख मांगकर कर रही गुजारा

Old Women begging: पति बाराबंकी में डॉक्टर थे। पति की हत्या हो गई। बेटी एक सीरियल में काम कर चुकी है। 90 साल की बूढ़ी महिला पटना के काली घाट पर भीख मांग रही है। जब एक यू-ट्यूबर ने बूढ़ी मां से सवाल पूछा तो उन्होंने अपनी दर्द भरी दास्तां भारी मन से बताया। जिसे देखकर यूजर बूढ़ी मां के बेटी पर नाराजगी जता रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Jul 01, 2023

old_women.jpg

दार्जलिंग की रहने वााल महिला पटना के काली घाट पर भीख मांगकर जीवन यापन कर रही है।

जब यू-ट्यूबर ने सवाल पूछा तो बुजुर्ग महिला ने बताया उसके पति यूपी के बाराबंकी में डॉक्टर थे। पत‌ि की हत्या हो गई। अब दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। भीख मांगकर गुजारा कर रही हैं। बेटी बॉलवुड में एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के' सीरियल में काम भी किया है।

दार्जलिंग की रहने वाली महिला का नाम पूर्णीमा देवी है
महिला ने यू-ट्यूबर से अपनी उम्र 90 साल बताई। महिला का नाम पूर्णीमा देवी है। दार्जलिंग की रहने वाली हैं। गाना भी गाती हैं। बेटी के बारे में पूछने पर महिला का बार-बार यही कहना था कि ये सब ना पूछो।

यूजर @Vikramsingh2030 ने‌ लिखा- कलंक है, प्लीज हमें मैसेज करें। हम हर संभव मदद करेंगे। यूजर @yogesh2n ने लिखा कि इनकी औलादों के फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर सबको बताना ज़रूरी हे, नालायक कहीं के। यूजर ने लिखा @Randeep39047202 ऐसे बच्चे अपने आप को मोर्डन कहते हैं, धिक्कार हैं ऐसी औलादो पर....इस वीडियो को इतना फैलाया जाए कि इस माता के बच्चों और उनके दोस्तों तक ये पहुच जाए...।

Story Loader