
लखनऊ. पूरे देश में आज लखनऊ के नाम की चर्चा है। हो भी क्यों न? आखिर शहर को Lucknow Metro की सौगात मिली है। इसी के साथ एक और सितारा लखनऊ की शान में टक गया है, जिसकी टिमटिमाहट लखनऊ मेट्रो की रफ्तार में कम हो गई है, लेकिन यह भी एक बड़ी उपलब्धि है। राजधानी के गोमतीनगर में Hyatt Regency नामक फाइव स्टार होटल खुल गया है। इसके अलावा पहले से भी राजधानी में Vivanta Taj और Renaissance जैसे 5 सितारा होटल हैं, वहीं Marriott जैसे चार सितारा होटल और Clark Awadh जैसे तीन सितारा होटलों की बड़ी संख्या है, जहां लक्जरी लाइफ की सुख-सुविधा के सारे साजो-सामान मौजूद हैं।
तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ रहा है अपना लखनऊ
नवाबों की नगरी के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी अब महानगरों की तरह हाईटेक सुविधाओं से लैस है। भारत के बेहतरीन स्पोर्ट्स स्टेडियम में से एक इकॉना स्टेडियम जहां लखनऊ की शान बढ़ा रहा है, वहीं गोमतीनगर में लंदन के हाइड पार्क की तर्ज पर बना जनेश्वर मिश्र पार्क शहर की रौनक में चार चांद लगा रहा है। इसके अलावा यहां बने फाइव स्टार होटल्स पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। लखनऊ मेट्रो भी गवाही दे रही है कि हमारा लखनऊ तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
लखनऊ में यहां घूमें
लखनऊ में पर्यटकों के लिए घूमने की बहुत सी ऐतिहासिक धरोहरें हैं। वह यहां वर्ल्ड फेमस इमामबाड़ा घूम सकते हैं, जो अपनी शानदार कलाकृति का उत्कृष्ट नमूना है। बड़े इमामबाड़े को भूल-भुलैया भी कहा जाता है। इसके अलावा आप रेजीडेंसी, रूमी गेट, जामा मस्जिद, दिलकुशा कोठी, छतर मंजिल, सतखंडा, शहमीना शाह की मजार, सफेद बारादरी जैसी प्राचीन इमारतों का भ्रमण कर सकते हैं, जो अपने में एक अलग ही खासियत रखते हैं। इसके अलावा जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवर फ्रंट, गौतम बुद्ध पार्क, अंबेडकर मेमोरियल पार्क, डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क, बेगम हजरत महल पार्क, आनंदी वाटर पार्क, शहीद स्मारक और इको गार्डेन में भी घूमना आपको खासा पसंद आएगा।
Published on:
05 Sept 2017 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
