8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं दुनिया का सबसे घृणित व्यक्ति हूं: आजम खान

आजम खान ने कहा कि ऐसी धारणा उनके विरोधियों में इसलिए है, क्योंकि वह झूठ नहीं बोलते

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dikshant Sharma

Jan 14, 2016


लखनऊ.
अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले आज़म इस बार अपने ही बारे कुछ बोल बैठे। गुरुवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में ई-रिक्शा वितरण के दौरान आज़म खान ने मंच पर कह दिया I am the most hated person of society ऐसे सुनते ही उनके कार्यकर्ताओं के बीच सन्नाटे की लहर दौड़ गयी। दरअसल, यह वाक्य उन्होंने तंज के तौर पर कहा था।

इसका कारण उन्होंने बताया कि ऐसी धारणा उनके विरोधियों में इसलिए है, क्योंकि वह झूठ नहीं बोलते। उनके मन में जो होता वह हमेशा वही बोलते हैं। साथ ही वह कभी भी किसी के साथ गलत नहीं करते। उन्होंने उनपर आरोप लगाने वालों को यह तक कह दिया कि न जाने पत्थर फेंकने वालों के हाथ क्यों नहीं थकते।

अपने भाषण को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को डर है कि सब ख़त्म न हो जाए। गरीब आज डर की चादर ओढ़े जी रहा है। लव-जिहाद, घर वापसी जैसे नारों से देश में दहशत का माहौल है। ऐसे में समाजवादी सोच ही कुछ अच्छा कर सकती है। युवाओं को सोचना होगा कि देश कैसा होना चाहिए और उसी हिसाब से प्रदेश का चेहरा भी चुनना होगा।

नए नारे की हुई घोषणा
उन्होंने इसी मंच से यह समाजवादी पार्टी के नए स्लोगन की भी घोषणा की। उन्होंने कहा रोज़ी दी, मकान दिया, गरीबों को मकान दिया इस स्लोगन पर अखिलेश यादव ने भी हामी भर दी और अब यह वितरित होने वाले ई-रिक्शा के पीछे लिखा जाएगा।

ये भी पढ़ें

image