3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD forecast:बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन से बदलेगा मौसम

IMD forecast:सूखी ठंड से जल्द ही निजात मिलने वाली है। साथ ही बारिश का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। आईएमडी ने अगले सप्ताह से राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश के बाद समूचे राज्य में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 13 Nov 2024, 11:23 AM IST

IMD-has-issued-forecast-of-rain-in-Uttarakhand-from-next-week

आईएमडी ने अगले सप्ताह से बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है

IMD forecast:मानसून विदाई के बाद से बारिश नहीं होने से उत्तराखंड में सूखे के हालात पैदा हो रहे हैं। नवंबर में भी मैदानी इलाकों में ठंड नहीं पहुंच पाई है। मौसम परिवर्तन के चलते नवंबर में भी तापमान में बढ़ोत्तरी से वैज्ञानिक चिंतित हैं। मौसम के बदले पैटर्न का असर अबकी सर्दियों पर भी देखने को मिल रहा है। बारिश नहीं होने और पश्चिमी हवाओं के न चलने से तापमान में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय बनते जा रही है। उत्तराखंड में मंगलवार को छह साल बाद एक बार फिर नवंबर का पारा चढ़ा तो दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा। इससे बड़ी बात ये है कि दून में रात के तापमान में तीन डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। तापमान में इस तरह की बढ़ोतरी राज्य के सभी जिलों में देखने को मिली।

17 नवंबर से बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। आईएमडी के मुताबिक राज्य में 16 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 17 नवंबर से राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। उस बारिश का असर पूरे राज्य के तापमान पर देखने को मिलेगा। साथ धुंध से भी राहत मिलेगी। बारिश के साथ ही अगले हफ्ते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार भी बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- जमीन से निकले नाग और फिर प्रकट हुआ शिव मंदिर, रहस्यमय घटना से हर कोई दंग

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश