2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 मई की रात से बदलेगा मौसम, हवा में दिखेगा ‘अंफान’ तूफान का असर, इन 17 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में उठे अंफान नामक तूफान का असर उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को मिलेगा

less than 1 minute read
Google source verification
20 मई की रात से बदलेगा मौसम, हवा में दिखेगा 'अंफान' तूफान का असर, इन 17 जिलों में बारिश के आसार

20 मई की रात से बदलेगा मौसम, हवा में दिखेगा 'अंफान' तूफान का असर, इन 17 जिलों में बारिश के आसार

लखनऊ. बीते चार-पांच दिनों से तेज धूप और उमस के कारण गर्मी का स्तर काफी बढ़ गया था। लेकिन बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग से सुकून भरी खबर सामने आ रही है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में उठे अंफान नामक तूफान का असर उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को मिलेगा। 20 मई की रात से यूपी के कुछ जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम में बदलाव से आंधी तूफान और बारिश की आशंका है। वहीं 23 मई के बाद फिर से गर्मी का स्तर बढ़ेगा। पूरे प्रदेश में मौसम खुल जाएगा और गर्मी अपना प्रचन्ड रूप दिखाना शुरू कर देगी।

17 जिलों में बदलेगा मौसम

20 मई की रात से मौसम करवट लेगा। बंगाल की खाड़ी में उठने वाले तूफान का यूपी के 17 जिलों में देखने को मिलेगा। इन जिलों में आंधी के साथ-साथ बारिश होगी। शाम में हवा चलने से गर्मी से राहत मिलेगी।

बता दें कि इस हफ्ते की शुरूआत में प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां सोमवार का तापमान 43.5 डिग्री तो मंगलवार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी लखनऊ का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। कोरोना वायरस से ग्रसित ताजनगरी आगरा का मंगलवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ के आसपास के जिलों कानपुर, सीतापुर में भी तापमान 40 डिग्री से अधिक या उससे आसपास रहा।

ये भी पढ़ें:योगी सरकार के फीस न बढ़ाने के आदेश के खिलाफ प्राइवेट स्कूल पहुंचे हाईकोर्ट, सरकार से 18 जून तक जवाब तलब

Story Loader