
गणेश दत्त मिश्रा ने इसे तनवीर सहर को बेच दिया
माफिया मुख्तार अंसारी की दो बेशकीमती जमीनों को आयकर विभाग जल्द जब्त करने की तैयारी में है। लखनऊ के डाली बाग स्थित मुख्तार की इन दोनों संपत्तियों को गाजीपुर पुलिस भी कुर्क कर चुकी है। जल्द आयकर विभाग भी इसे बेनामी संपत्ति एक्ट के तहत जब्त करेगा
बता दें कि आयकर विभाग ने पिछले हफ्ते मुख्तार की डाली बाग में बेनामी संपत्ति को जब्त किया था, जो गाजीपुर निवासी तनवीर सहर के नाम से खरीदी गयी थी। यह संपत्ति पहले मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी के नाम थी, जिसे बाद में मुख्तार ने अपने करीबी गणेश दत्त मिश्रा को बेचा। वहीं गणेश दत्त मिश्रा ने इसे तनवीर सहर को बेच दिया।
इससे सटा हुआ करीब 231 मीटर का एक और भूखंड है, जो मुख्तार गिरोह के एजाज उर्फ एजाजुल हक की पत्नी फहमीदा अंसारी के नाम पर है। वहीं इसके ठीक सामने स्थित एक अन्य भूखंड को मुख्तार ने अपनी मां राबिया बेगम के नाम से खरीदा था। बाद में राबिया बेगम ने इसे मुख्तार के बेटों अब्बास और उमर अंसारी के नाम कर दिया था। यह भूखंड भी आयकर विभाग के निशाने पर है। दोनों भूखंड गाजीपुर के जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति पर कुर्क भी हो चुके हैं।
Published on:
09 Oct 2023 07:59 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
